मध्यप्रदेशराज्य

शिक्षको के हितों की रक्षा के लिए संघ फिर सक्रिय

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कोषालय अधिकारी को सौपा ज्ञापन

 

बालाघाट| किरनापुर के अधिकांश अध्यापक शिक्षको के एरियर डीए एवं क्रमोंनती के एरियर का भुगतान न होने से कर्मचारी परेशान है, इस संबंध में जिला अध्यक्ष आशीष बिसेन के नेतृत्व में किरनापुर ब्लॉक के शिक्षक साथियों द्वारा जिला कोषांलय अधिकारी बालाघाट को ज्ञापन सौपा गया।

इस संबंध में कोषालय अधिकारी से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि बिलो में कमी होने के कारण ट्रेज़री द्वारा भुगतान नहीं किया गया है, जितने भी बिल बकाया है उनका एक मांग पत्र विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा भेजा जाएगा उसे भुगतान करने की अनुमति हेतु जेडी कार्यालय भेजा जाएगा और जैसे ही आयुक्त कोष एवं लेखा द्वारा अनुमति मिल जाती है उसके बाद बिलों का भुगतान शीघ्र ही कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष बिसेन, कमलनाथ पाराशर, एमन्त ठाकरे, ओम प्रकाश पारधी, सी एल आड़े, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष जामरे सचिव प्रकाश वैद्य, रूपलाल उइके, राहुल नेवारे, प्रमोद धामने, रंजीत गणवीर, जीवन लाल मंसूरे, शैलेंद्र चौहान, शिवनारायण तेलासे, जीवनलाल देशमुख, मनोज मेश्राम सहित अन्य उपस्थित रहे।

एरियर्स के बिलों में अनावश्यक आपत्ति लगाकर बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

आशीष बिसेन
जिला अध्यक्ष
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ

Related Articles

Back to top button