उपभोक्ता संरक्षण समिति की प्रबंधकारिणी समिति ने किया सरेखा रेल ओवर ब्रिज का निरीक्षण

बालाघाट| उपभोक्ता संरक्षण समिति की प्रबंधकारिणी समिति ने सरेखा रेल ओवर ब्रिज का निरीक्षण करने आज प्रातः पहुंची थी । समिति ने ब्रिज के चारों और से निरीक्षण कर आवागमन की व्यवस्था की देखा । समिति ने म.प्र. ब्रिज कॉरपोरेशन के अधिकारी अर्जुन सनोडीया से भी संपर्क कर उनकी उपस्थिति में उपभोक्ता की सुविधा का भी जायजा लिया । जिसमें उन्होंने पाया कि अभी रेल ओवर ब्रिज सरेखा की साइड वॉल निर्माण अधूरा है जो सुरक्षा की दृष्टि से बहुत आवश्यक है। समिति ने म.प्र. ब्रिज कॉरपोरेशन की यांत्रिक इंजीनियर अर्जुन सनोडीया से चर्चा की जिसमें उन्हें प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता में कार्य करने का आग्रह किया ताकि उपभोक्ता जो ब्रिज से आवागमन बारिश की दिनों में रात में करे उन्हे जनहानि न हो। समिति के अध्यक्ष संतोष असाटी की अध्यक्षता में उपभोक्ता प्रतिनिधि मंडल ने आवागमन के लिए प्रारंभ हो रहे ब्रिज की सूचना मिलने पर समिति के साथ उपभोक्ता हित में निरीक्षण किया है । समिति के सभी सदस्यों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस रेल ओवर ब्रिज को अतिक्रमण से भी दूर रखा जाए। ताकि आवागमन में कोई तकलीफ भविष्य में न हो साथ ही अप्रोच रोड एवं नाली का निर्माण भी शीघ्र प्रारंभ किया जाए।

जोन रेल सलाहकार मोनिल जैन ने रेलवे के गतिशक्ति विभाग के इंजीनियर से संपर्क कर जल्द से जल्द कार्य पूरा करने कहा साथ ही इसका सेफ्टी टेस्टिंग की भी कारवाही जल्द पूरी कर ली जाए ताकि नगरवासियों को आवागमन में सुलभता प्राप्त हो।
उपभोक्ता संरक्षण समिति बिना लाभार्थ के हर विधि एवं विभाग में उपभोक्ता के हक के लिए सामाजिक संस्था के रूप में विगत 30 वर्षों से सेवा दे रही है। यह संस्था समय समय पर संबंधित अधिकारियों एवं विभाग से संपर्क कर उपभोक्ता संरक्षण के लिये कार्य कर उन्हें न्याय दिलाने के कार्य निरंतर करते आ रही है।
आज के निरीक्षण में उपभोक्ता संरक्षण समिति के अध्यक्ष संतोष असाटी सहित सुरेश रंगलानी, सुभाष गुप्ता, शिवशंकर तिवारी, राजेश कुमार गांधी, एड. संदीप नेमा, सुरेश टांक, जोन रेल सलाहकार मोनिल जैन, स्थानीय निवासी शशि तेवर, संजू ब्रम्हे आदि नगरवासियों की उपस्थिती रही।




