मध्यप्रदेशराज्य

रोजगार सहायक का कारनामा: आदिवासी परिवार के प्रधानमंत्री आवास का पैसा अपने पिताजी एवं बड़े पिताजी के बैंक खाते में डलवाया

शिकायत के बावजूद दोषियों पर नहीं कोई कार्रवाई, न्याय की दरकार में आदिवासी परिवार

 

बालाघाट। बालाघाट जिले में आदिवासियों के शोषण की घटना आए दिन सामने आती है, इसका मुख्य कारण, शिकायत के बावजूद भी उच्च अधिकारियों के द्वारा मामले को गंभीरता से ना लेना है। ऐसा ही एक मामला बिरसा जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गोवारी का है। जंहा शासन की मंशानुरूप समय-समय पर गरीब आदिवासी किसान मजदूरों को वर्ष 2011 की एस.ई. सी.सी. डाटा के सरल क्रं. (41) पर स्वीकृत हितग्राहियों के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ शासन के द्वारा दिया जाता हैं ।

किन्तु ग्राम पंचायत गोवारी सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक शिवराम क्षीरसागर मिलकर ,आदिवासी हितग्राहीयों के प्रधानमंत्री आवास का पैसा रोजगार सहायक के द्वारा अपने परिवार के सदस्यों का नाम आदिवासी परिवार का मुखिया बनाकर प्रधानमंत्री आवास का लाभ ले लिया गया।

प्रधानमंत्री आवास से वंचित परिवार न्याय की गुहार लिए कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। अब तक ऐसे दो मामले ग्राम पंचायत गोवारी के सामने आए हैं।

पहला मामला :- मृत व्यक्ति स्व. जहरूसिंह मेरावी वल्द हरेसिंह मेरावी, जाति-गोंड, ग्राम-गोवारी का मूल निवासी हैं और उसकी मृत्यु दिनांक 01/04/2017 को हो चुकी हैं और उसका मृत्यु प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत गोवारी के सचिव द्वारा जारी दिनांक 04/05/2017 को हुआ और वर्ष 2011 के एस.ई.सी.सी. डाटा के आधार पर स्व. जहरूसिंह मेरावी का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत PMAYG क्रं. MP-5603727 क्रं. MP-38009/4/1761 अंकित हैं. ग्राम पंचायत गोवारी के रोजगार सहायक शिवराम क्षीरसागर अपने स्वयं के पिता श्यामलाल क्षीरसागर वल्द मोहनलाल क्षीरसागर, जाति पंवार को आदिवासी मृत व्यक्ति स्व. जहरूसिंह मेरावी, जाति-गोंड के परिवार का मुखिया बनाकर स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास का आई.डी. क्र. MP-5603727 को श्यामलाल क्षीरसागर के नाम पर जोड़कर वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य करवा लिया गया है। मृत स्व. जहरूसिंह मेरावी की विधवा पत्नि पार्वती मेरावी अब प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान बनाने एवं न्याय मांगने पंचायत से लेकर कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगा रही है।

दूसरा मामला :- हरिराम धुर्वे वल्द स्व. मचलसिंह धुर्वे, ग्राम गोवारी का मूल निवासी है। आवास योजना स्वीकृत PMAYG. आई.डी.क्रं. MP-4863549 अंकित हैं। ग्राम पंचायत गोवारी के रोजगार सहायक शिवराम क्षीरसागर ने अपने बड़े पिता फंदूलाल क्षीरसागर वल्द मोहनलाल क्षीरसागर जाति पंवार को आदवासी व्यक्ति हरिराम धुर्व के परिवार का मुखिया बनाकर स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास का आई.डी. क्रं. MP-4863549 को फंदूलाल क्षीरसागर के नाम पर ज़ोड़कर वर्ष 2021-22 में आवास का निर्माण कार्य करवा लिया गया हैं।

अब हरिराम धुर्वे प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान बनाने एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, किंतु दोषी पंचायत कर्मियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे परेशान होकर हितग्राहीयों ने बालाघाट कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पहुंच कर कलेक्टर मृणाल मीणा से न्याय की गुहार लगाई है एवं दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button