मध्यप्रदेशराज्य

लालबर्रा के नवेगांव बीट में नर चितल का शिकार, 7 आरोपी धाराए 1 फरार तलाश जारी

 

बालाघाट,

बालाघाट के वन क्षेत्रों में वन्य प्राणी के शिकार का मामला फिर सामने आया है l जिसमें दक्षिण सामान्य वन मंडल बालाघाट परिक्षेत्र लालबर्रा के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र नवेगांव भाग (1) में 20 मई की शाम लगभग 7 बजे 08 लोगों के द्वारा नर चीतल शिकार किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की शाम वनग्राम नवेगांव के जंगल मे 8 लोगो के द्वारा पानी के गड्ढे मे यूरिया खाद डालकर नर चितल का शिकार कर मांस बोरियों में भरकर लाने की तैयारी मे थे तभी वन विभाग की टीम ने आरोपियों की घेराबंदी कर मौके पर धर दबोचा जिसमें 2 आरोपी ही पकड़ में आए बाकि आरोपी मौका स्थल से फरार हो गये। जिसके बाद वन विभाग की टीम द्वारा आरोपियों के पास से चीतल का मांस सहित 2 कुल्हाड़ी, 2 चाकू बरामद किया है। जिसके बाद वन विभाग टीम आरोपियों की पतासाजी मे जुट गई जिसके बाद 21 मई को शिकार मे शामिल 7 आरोपियों को पकड़कर वारासिवनी न्यायालय में पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया है एवं एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है साथ ही वन विभाग के द्वारा चीतल के सर सहित शरीर के अन्य हिस्सों के अंग व मांस को दक्षिण सामान्य वन विभाग कार्यालय लालबर्रा परिसर में दाह संस्कार कर नष्ट कर दिया है।

कार्यालय वन अधिकारी परिक्षेत्र लालबर्रा वन परिक्षेत्र वहीं वन विभाग ने चीतल का शिकार के आरोप में टेकाड़ी ला. निवासी गणेश यादव 45 वर्ष, चिचगांव निवासी आनंद गोंड 25 वर्ष, खैरगोंदी निवासी कृष्ण कुमार 36 वर्ष, राकेश 26 वर्ष, चिचगांव निवासी श्यामराव 40 वर्ष, धर्मेन्द्र कतिया 30 वर्ष, मोहनलाल 52 वर्ष सहित फरार एक व्यक्ति के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,39,52,57 के तहत मामला पंजीबध्द कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

              *”मंगलवार शाम को सुचना मिली की जंगल में 8 लोगो द्वारा वन्य प्राणी चितल का शिकार किया गया है l जिसके बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची 2 व्यक्तियों को चितल के मास और शरीर के अन्य अंग के साथ गिरफ्तार किया जिसके बाद सघनता से आरोपियों की तलाश की गई जिसमें 7 आरोपियों को पकड़कर न्यायालय भेजा गया है अन्य 1 आरोपी फरार है जिसकी की तलाश जारी है l”*

हर्षित सक्सेना, वन परिक्षेत्र अधिकारी, लालबर्रा

Related Articles

Back to top button