मध्यप्रदेशराज्य

हट्टा पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर पूछताछ जारी

आरोपी के कब्जे से 03 किलो 480 गांजा  एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जप्त

 

बालाघाट| बालाघाट जिले में अवैध मादक पदार्थों का व्यापार करने वाले एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक बालाघाट नगेंद्र सिंह द्वारा कड़ी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर आदर्शकांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) लांजी  ओमप्रकाश के मार्गदर्शन में थाना हट्टा पुलिस ने 03 किलो 480 ग्राम अवैध गांजा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हट्टा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी की गई | ग्राम लोहारा हट्टा मार्ग पर खैरगांव नाले के पास स्कूटी में एक संदिग्ध व्यक्ति आते दिखा , जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ की गई ,आरोपी ने अपना नाम मिन्नातुल्लाह उर्फ आर्यन शेख उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बनियाटोला, भोलागंज जिला कटिहार (बिहार) का होना बताया ।

आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ कर आरोपी के विरूद्ध थाना हट्टा में अपराध क्रमांक 66/2025 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं l

 

उल्लेखनीय भूमिका :-   सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक  अनिवाश राठौड़, सउनि. विजय पटले, प्रआर. निखिलेश अग्निहोत्री, प्रआर. सतीश पारधी, आर. राकेश पंचेश्वर, आर. बलवंत, आर. किशन, आर. गीतेश परदेशी  की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button