गर्रा ओवरब्रिज के निरीक्षण पर पहुंचे एसडीएम व सीएसपी
डेंजर रोड के क्षतिग्रस्त पुलिया का किया मुआयना


बालाघाट। एसडीएम गोपाल सोनी और सीएसपी वैशाली सिंह द्वारा मंगलवार को संयुक्त रूप से जिले गर्रा ओवरब्रिज का निरीक्षण किया गया। बताया गया कि बीके-9 ओवर ब्रिज का कार्य प्रगतिशील है परंतु दो पहिया वाहनों के लिए पर्याप्त स्थान न होने से यातायात में अव्यस्था का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए ठेकेदार को शीघ्र अतिशीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। इसके अतिरिक्त डेंजर रोड में क्षतिग्रस्त पुलिया का भी मौके पर मुआयना किया गया। जिससे कि बरसात के पूर्व उनका व्यवस्थित संधारण किया जा सके। चूँकि बरसात के दिनों में पानी पुलिया के ऊपर आ जाने से रोड़ ब्लॉक का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शहर का यातायात असुविधा होने लगती हैं। इसके साथ ही डेंजर रोड में कृषि उपज मंडी के समीप पुल का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर चंचलेश उइके व उनका अमला उपस्थित रहा। पुलिया के ऊपर कई जगह दरारें आ जाने के कारण वर्षा काल से पूर्व उसका संधारण किया जाना आवश्यक है। इस सम्बंध सब इंजीनियरिंग उइके को निर्देशित किया गया। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी तथा रेलवे ब्रिज के ठेकेदार भी उपस्थित रहे।


