43 नग (गौवंश) तस्करों से बचाकर 09 आरोपियों को दबोचा
गौ तस्करी करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा : अविनाश सिंह राठौर

बालाघाट|
बालाघाट जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों से लगे ग्रामों से इन दिनों गौ तस्करी का खेल जोरों से चल रहा है जिस पर जिले के अन्य थानों में समय-समय पर कार्यवाही भी की जा रही है गोकशी करने वाले लोगों के द्वारा ग्रामीण का इस्तेमाल कर ख़ेदा करते हुए जानवरों को जंगल के रास्ते भी लेकर जाया जाता है यह कार्य अधिकतर रात के अंधेरे में किया जाता है मामलों में मुखबिर से प्रशासन को सूचना मिलने पर प्रशासन तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल के साथ मौके स्थल पर पहुंचकर तस्करों को शिकंजे में लेते हुए अपराध पंजीबद्ध कर गौ तस्करी के मामलों में लगाम लगाने का प्रयास कर रहा है बता दें कि जिले के पुलिस अधीक्षक नगेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक बेहर के.एल. बंजारे, एसडीओपी ओमप्रकाश (भा.पु.से.) को क्षेत्र से सूचना प्राप्त हो रही थी थाना हट्टा क्षेत्र से गौ-तस्करी का रास्ता है. गौ-तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी हट्टा उनि अविनाश सिंह राठौड़ को निर्देशित किया गया था जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में कार्यवाही करते हुये 21 मार्च .25 व दिनांक 22 मार्च .25 की दरम्यानी रात में मुखबिर से सूचना के आधार पर थाना हट्टा पुलिस द्वारा गोकशी करने वाले 09 आरोपियों को धर दबोचा जिसमें समस्त आरोपी कटंगी के बताए जा रहे हैं ।
रात्रि के समय छुपाते हुए गोवंश को लेकर जा रहे थे आरोप
जिले के हट्टा थाना अंतर्गत पुलिस के द्वारा गोवंश का वध करने ले जा रहे आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बताया गया कि मोहगांव खुर्द चौक थाना हट्टा से गोकशी के लिये महाराष्ट्र ले जा रहे 43 नग बैल (गोंवंश) को जप्त कर गौवंश को हांक कर ले जा रहे ग्राम किनारदा, थाना रूपझर जिला बालाघाट निवासी 06 आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों द्वारा पूछताछ में बताया है उक्त गौवंश ग्राम कटंगी थाना किरनापुर निवासी 03 गौ तस्करों के है जिन्होने 21.03.25 को मलाझखण्ड पहाडी पर हमें कुल 43 मवेशी गौवंश दिये थे तथा कहा था कि इन पूरे मवेशियों (गौवंश) को जंगल व गांव के रास्ते रात्रि में छुपाते हुये ग्राम चंगेरा जिला गोंदिया महाराष्ट्र लेकर जाना है जहां हम लोग मिलेंगे वही तुम्हारी मजदूरी के पैसे देंगे। गिरफ्ताशुदा 06 आरोपीगणर्णों के बताये अनुसार ग्राम कटंगी थाना किरनापुर निवासी 03 गौ तस्करों को भी हट्टा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाना हट्टा में अप.क्र. अप.क्र.- 47/25 धारा 4,6,9 म.प्र. गौवंश वथ प्रतिषेध अधिनियम 2004, धारा 11 पशु कुरता निवारध अधिनियम 1960, धारा 6(क), 7, 10 म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधि. का पंजीवद्ध कर विवेंचना मे लिया गया है। गिरफ्ताशुदा आरोपीगणों को आज माननीय न्यायाल बालाघाट में पेश किया गया है।
गौ वंश को बचाने इनकी रही अहम भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हट्टा उनि अविनाश सिंह राठौड, सउनि नंदकिशोर दौनेडे, प्र.आर. 1258 कमलेश भौतेकर, प्र.आर. 944 शोयेव अली, आर. 1527 गितेश परदेशी, आर. 58 विष्णु गुर्जर, आर. 1447 भानूप्रताप सिहं, आर. 405 भुवनेश्र आर्मे आर. (चा.) 1512 अभिषेक मालवीय, आर. 890 श्याम रावेट, होमगार्ड नायक 158 सुनील नगपुरे की सराहनीय भूमिका रही।
विगत लंबे समय से जानकारी प्राप्त हो रही थी कि सीमावर्ती क्षेत्र से गौ तस्करी का कार्य किया जा रहा है पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश के बाद पुलिस हरकत में आई और मुखबिर से सूचना मिलने पर गौ वंश की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध करवाई की गई आगामी समय में भी गोवंश की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी ।
अविनाश सिंह राठौर
थाना प्रभारी हट्टा




