मध्यप्रदेशराज्य

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एफआईआर पर एसपी से मिले कांग्रेसी

पुलिस महानिदेशक के नाम सौंपा ज्ञापन, कहा वापस ली जाए एफआईआर, नहीं तो सड़को पर उतरकर कांग्रेस करेगी आंदोलन

 

बालाघाट। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, जीतु पटवारी के खिलाफ, प्रदेश के अशोकनगर जिला अंतर्गत मुंगावली थाना में दर्ज अपराध को खत्म करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने एसपी आदित्य मिश्रा को पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने, बताया कि मंुगावली थाना अंतर्गत मंुडरा निवासी युवक को मल खिलाने की घटना में पीड़ित की आवाज उठाने पर राजनीतिक दुर्भावनापूर्वक, प्रदेश अध्यक्ष जीतु पटवारी पर अपराध दर्ज किया गया है। जिसे एफआईआर को वापस लिया जाए। अन्यथा कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

दरअसल, अशोकनगर के मुंगावली थाना अंतर्गत मुंडरा निवासी के साथ मारपीट कर उसकी मोटर सायकिल छिनने और कथित तौर से मल खिलाने की घटना, विगत दिनों सामने आई थी। जिसमें कांग्रेस का कहना है कि पीड़ित, ओरछा कार्यक्रम में पहुंचे जीतु पटवारी से मिले और उन्हें अपनी साथ हुई घटना बताई। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष जीतु पटवारी ने कलेक्टर से मामले में संज्ञान लेने कहा। जिसके बाद उन पर मामला दर्ज कर लिया है।

कांग्रेस का आरोप है कि राजनीति दबाव में शिकायकर्ता से शपथ बनाकर, राजनीतिक दुर्भावना और विपक्ष के लगातार पीड़ितो की आवाज उठाने पर सरकार के संरक्षण में पुलिस ने मामला दर्ज किया।

एसपी से प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लिए जाने की मांग को लेकर पहुंचे विधायक विवेक पटेल ने कहा कि एफआईआर दुर्भावनापूर्वक की गई है। जिसे वापस लेने की मांग कांग्रेस ने की है और यदि एफआईआर को वापस नहीं लिया जाता है तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने कहा कि पूरे प्रदेश में एससी, एसटी और अन्य लोगो के साथ हो रही प्रताड़ना और शोषण के खिलाफ, कांग्रेस आवाज उठा रही है, जिसके हैरान और परेशान, भाजपा ने दबाव बनाकर, प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसे यदि वापस नहीं लिया जाता है तो कांग्रेस का सिपाही, सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होगा।

संगठन मंत्री शफकत खान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दुर्भावनापूर्वक है, जिसे समाप्त किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button