मध्यप्रदेशराज्य

व्यय शाखा प्रभारी को हटाने आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

उत्तर वन मंडल में करोड़ों का हेर, फेर करने का आरोप

 

बालाघाट| बालाघाट जिले में उत्तर वन मंडल के अंतर्गत आने वाले लघु वनोपज में विगत दिनों करोड़ों के भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में सवाल उठाया गया था,मामला उत्तर वन मंडल के अंतर्गत किए गए कार्य जैसे बार्बेड वायर,नल कूप तथा सामग्री वितरण में लगभग एक करोड़ 87 लाख रुपए का भ्रष्टाचार करने का मामला उजागर हुआ था । परंतु आज दिनांक तक विभाग द्वारा किसी प्रकार की कोई जांच का रिजल्ट नहीं दिखाई दिया। बता दे कि हाल ही में उत्तर सामान्य वन मंडल बालाघाट के अंतर्गत उत्तर उत्पादन वन मंडल बालाघाट के कार्यक्षेत्र अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025,26 में भवन,वानीकी तथा अन्य निर्माण कार्य हेतु उपयोग में लाने वाली सामग्री के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी । जिसमें उत्तर सामान्य बालाघाट के व्यय शाखा प्रभारी एवं उपवन मंडलअधिकारी प्रशांत साकरे द्वारा मिलकर अपने चाहते ठेकेदार को तकनीकी स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी। मामला जब प्रधान मुख्य वन संरक्षक अधिकारी तक पहुंचा तो उन्होंने मुख्य वन संरक्षक अधिकारी बालाघाट को अवगत कराया तब जाकर वन मंडल अधिकारी उत्तर सामान्य बालाघाट द्वारा निविदा को निरस्त कर दिया गया । सवाल यह उठता है कि करोड़ों का भ्रष्टाचार होने के बावजूद भी अब तक नियम विरुद्ध बनाए गए व्यय शाखा प्रभारी रोनाल्ड जैफरीन को आखिरकार उत्तर सामान्य से दक्षिण सामान्य क्यों नहीं भेजा गया जबकि पूर्व में उनके खिलाफ अनेकों प्रकार की शिकायत की गई है ।

तत्कालीन वनमंडल अधिकारी अभिनव पल्लव के खास थे रोनाल्ड जैफरीन

आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा आरोप लगाया गया कि तत्कालीन वन मंडल अधिकारी उत्तर सामान्य बालाघाट अभिनव पल्लव के खास रहने की वजह से रोनाल्ड जैफरीन का स्थानांतरण नहीं किया गया l जबकि स्थानांतरण नीति के अनुसार रोनाल्ड जैफरीन का सामान्य प्रशासन द्वारा 14 जून 2023 के निर्देश अनुसार एवं प्रभारी मंत्री के अनुमोदन उपरांत प्रशासनिक दृष्टि से स्थानांतरण किया गया था । जो की दक्षिण वन मंडल में किया गया था परंतु भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले अभिनव पल्लव के खास नियम विरोध सहायक ग्रेड 3 के कर्मचारियों को व्यय शाखा का प्रभारी बनाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना था इस कारण उनका दक्षिण वन मंडल में स्थानांतरण नहीं किया गया । जबकि बालाघाट प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद ही सामान्य प्रशासन द्वारा ज्ञापन क्रमांक एक _6_1/2021 एक/9 दिनांक 14 जून के तारतम्य में वनरक्षक वन वृत्त बालाघाट के आदेश क्र./स्था. आं./116 दिनांक 27.06.2023 के निर्देश अनुसार मंत्री के अनुमोदन उपरांत प्रशासनिक दृष्टि से स्थानांतरण किया गया था जिसका पालन आज तक नहीं किया गया है ।

रोनाल्ड जैफरीन के समय हुए कार्यों की जांच की जाए : अंकुश चौहान

नियम विरुद्ध उत्तर सामान्य वन मंडल में बनाए गए व्यय शाखा प्रभारी रोनाल्ड जैफरीन के समय जितने भी कार्य किए गए हैं । सभी कार्यों की निष्पक्षता से जांच कराई जाए ताकि भ्रष्टाचार करने वाले समस्त अधिकारी एवं ठेकेदार पर कार्रवाई की जा सके ताकि प्राकृतिक संपदा के लिए जो करोड़ों रुपए प्रशासन आवंटित करता है । वह जमीन पर लग रहा है या नहीं पता चल सके जबकि प्रशासन एक ओर पेड़ लगाने हेतु लोगों को प्रोत्साहित करता है, वहीं दूसरी ओर वन विभाग करोड़ों का भ्रष्टाचार कर अपने अधिकारियों को बचाने का भी कार्य कर रहा है। व्यय शाखा प्रभारी रोनाल्ड जैफरीन को स्थानांतरण नीति अनुसार दक्षिण सामान्य में स्थानांतरित किया गया था । आदेश का पालन करते हुए यथावत स्थान में भेज देना चाहिए ।

Related Articles

Back to top button