छत्तीसगढ़राज्य

अपूर्व डेगन अभिनीत चार शॉर्ट फिल्मों को हंगामा ओटीटी ने रायपुर में आरएस1 में लॉन्च किया।”

रायपुर| फिल्मीकैंडी एंड यूनिटी प्रोडक्शन एलएलपी ने चार प्रभावशाली शॉर्ट फिल्मों के रिलीज़ की घोषणा की है। ये चारों फिल्में “इंस्टेंट लोन”, “फैमिली बॉय”, “ए कप ऑफ कॉफी”, और “झुनझुना” – समाजिक मुद्दों पर आधारित हैं और अब केवल हंगामा ओटीटी पर उपलब्ध हैं।
इसके साथ ही हंगामा ओटीटी ने रायपुर के दर्शकों के लिए एक विशेष ऑफर लॉन्च किया है आरएस1 में एक महीने का अनलिमिटेड सब्सक्रिप्शन। इस पहल का उद्देश्य अच्छे कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना और रायपुर के उभरते कलाकार अपुरव डेगन जैसे टैलेंट को प्रमोट करना है। इन कूपनों को आप रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में वितरित होते हुए देखेंगे। जैसे मरीन ड्राइव, कटोरा तालाब, एन. आई. टी. चोपाटी, पंडरी और शंकर नगर।
घोषणा आज रायपुर के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई, जहाँ कलाकार अपूर्व डेगन, निर्देशक खुशबू झा, और निर्माता हर्ष टोगानी उपस्थित थे।चारों शॉर्ट फिल्में आज के दौर से जुड़े अहम सामाजिक मुद्दों पर आधारित हैं|
“इंस्टेंट लोन” – यह फिल्म युवाओं को आसानी से मिलने वाले लोन के खतरों के प्रति आगाह करती है। यह दिखाती है कि कैसे ये लोन बड़ी परेशानी और कर्ज में फँसा सकते हैं। निर्देशक खुशबू झा के अनुसार, यह फिल्म युवाओं और उनके माता-पिता के लिए एक “वेक-अप कॉल” है।
“फैमिली बॉय” – यह फिल्म ओवर-पैम्परिंग यानी बच्चों को ज़रूरत से ज़्यादा लाड-प्यार देने के प्रभाव पर बात करती है। फिल्म का संदेश है कि माता-पिता को बच्चों को आत्मनिर्भर बनने देना चाहिए।
“ए कप ऑफ कॉफी” यह फिल्म बताती है कि लोगों को सिर्फ बाहरी रूप से जज नहीं करना चाहिए। इसमें यह सीख दी गई है कि इंसान को उसकी आत्मा से पहचाना जाए, न कि उसके दिखावे से। कलाकार अपुरव डेगन का संदेशः “किसी किताब को उसके कवर से मत जज करो।”
“झनझना” – यह एक भावनात्मक फिल्म है जो गहरे रिश्तों और असली जुड़ाव को दर्शाती है। यह बताती है कि सच्चे रिश्ते सिर्फ देखने से नहीं, दिल से महसूस होते हैं।
मुख्य कलाकार अपूर्व डेगन ने इन चारों फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार निभाए और कई जानी-मानी हस्तियों के साथ काम किया “इंस्टेंट लोन” में अशोक बेनीवाल और अन्नपूर्णा के साथ “फैमिली बॉय” में अमित बेहल के साथ “ए कप ऑफ कॉफी” में पंकज बेरी और गर्मी पटेल के साथ “झुनझुना” में अंजन श्रीवास्तव जी और सुलभा आर्य के साथ अपूर्व ने कहा, “इतने अनुभवी कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए जैसे एक एक्टिंग स्कूल जैसा रहा। मैंने इनसे बहुत कुछ सीखा।”
निर्देशक खुशबू झा, जो सस्पेंस और थ्रिल फिल्मों के लिए जानी जाती हैं, ने कहा कि उन्हें सामाजिक संदेश वाली फिल्में बनाकर संतोष मिला। “अच्छी कहानी हमेशा दिल जीतती है। इन फिल्मों ने मुझे अपनी बात कहने का एक सशक्त माध्यम दिया, उन्होंने कहा।
निर्माता हर्ष टोगानी ने कहा कि उनका प्रोडक्शन हाउस समाज के लिए कुछ सार्थक देने में विश्वास रखता है।

Related Articles

Back to top button