मध्यप्रदेशराज्य

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर को दी गई गरिमा मई विदाई

विदाई समारोह में शामिल हुए पुलिस के आला अधिकारी एवं कर्मचारीगण

 

बालाघाट| ऑफिसर्स मेस, बालाघाट में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर को बालाघाट पुलिस परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने लगभग तीन वर्षों तक बालाघाट जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दी। इस अवधि में उनकी कार्यशैली, शालीन व्यवहार एवं समस्या समाधान के प्रति समर्पित दृष्टिकोण ने विभाग में अनुशासन, समन्वय और प्रेरणा का वातावरण बनाया।

पुलिसकर्मियों की समस्याओं को आत्मीयता से सुनना और उनका त्वरित समाधान करना विजय डावर की कार्यशैली की विशेषता रही। वे न केवल एक सक्षम प्रशासनिक अधिकारी रहे, बल्कि खेलों के माध्यम से विभागीय तनाव को कम करने की दिशा में भी उन्होंने विशेष योगदान दिया। उनके नेतृत्व में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट्स एवं अन्य खेल गतिविधियों ने पुलिस बल को एकजुटता और नई ऊर्जा प्रदान की। अब उनका स्थानांतरण जिला धार में किया गया है।

बालाघाट पुलिस परिवार उन्हें उनके आगामी दायित्वों हेतु हार्दिक शुभकामनाएं देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। विदाई समारोह में आईजी बालाघाट संजय कुमार, डीआईजी मुकेश श्रीवास्तव तथा पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।

विजय डावर ने सेवा, समर्पण और सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। बालाघाट पुलिस उनके योगदान को सदा स्मरण रखेगी

आदित्य मिश्रा
पुलिस अधीक्षक

Related Articles

Back to top button