कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की
कहा मूंगावाली की घटना में पीड़ित पा दबाव डाला गया

बालाघाटl स्थानीय सर्किट हाउस में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। मुंगावली क्षेत्र में एक युवक को मल खिलाने के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर को लेकर विवाद गहराया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय उईके ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पीड़ितों ने पहले कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की खबरें मीडिया में भी प्रकाशित हुई थीं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से मिलकर कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की थी। 
पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाया गया
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय उईके के अनुसार, कांग्रेस के मामला उठाए जाने के बाद सत्तापक्ष ने पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने शपथ पत्र के साथ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह मामला पहले ही सार्वजनिक हो चुका था, ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज करना निंदनीय है। और कांग्रेस पार्टी इसतरह के कृत्य की घोर निंदा करती है l
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष के नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए झूठी एफआईआर, सीबीआई और ईडी जांच का सहारा ले रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय उईके ने जिले में कांग्रेस विधायकों के साथ जिस तरह सत्तारूढ़ पार्टी भेदभाव पूर्ण तरीका अपनाकर व प्रोटोकॉल का उल्लंघन करती है ऐसी कार्य शैली को लेकर भी घोर आपत्ति जताई है l




