छत्तीसगढ़राज्य

करोड़ों रूपयों का आईपीएल क्रिकेट सटटा का संचालन करने वाले गिरोह के 10 आरोपी गिरफ्तार

वर्ष 2025 में जिले में पहला पैनल/बुक ऑनलाईन आईपीएल क्रिकेट सटटा को पकडने में मिली सफलता

आरोपियों से 08 लैपटॉप, 52 एण्ड्रायड मोबाइल फोन, 01 इंटरनेट राउटर, 42 एटीएम कार्ड, 64 विभिन्न बैंक अकाउंट, 22 विभिन्न बैंक के चेकबुक, 10 नग मोबाइल चार्जर, 03 इथर बाक्स, 01 लेन केबल एवं 03 एक्सटेंशन केबल एवं नगदी रकम 38,000 किया गया जप्त

भाटापारा। थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा संत रविदास वार्ड भाटापारा में घेराबंदी कर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन लोगिन आईडी लेकर पैसे का दांव लगाकर क्रिकेट सटटा खिलाया जा रहा था। आरोपियों से 02 नग मोबाइल जप्त किया गया। इसी क्रम में 03.04.2025 को ग्राम सुहेला तिगड्डा में आईपीएल क्रिकेट मैंचो पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लगाए जाने के संबंध में पता चला। कि प्रकरणों में आरोपियों के विरूद्ध 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 एवं 66 आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया। दोनों प्रकरणों की जांच एवं विवेचना कार्यवाही तथा तकनीकी विश्लेषण में यह ज्ञात हुआ कि आरोपियों द्वारा विभिन्न ऑनलाइन सट्टा एप का लॉगिन आईडी के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैंचो पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन किया जा रहा है। साथ ही सभी आरोपियों का मुख्यालय नई दिल्ली में है, जहां से इस पूरे ऑनलाइन क्रिकेट सटटा का संचालन किया जा रहा है, की सूचना पर थाना भाटापारा शहर एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा योजना बनाकर नई दिल्ली में घेराबंदी कर छापा मारा गया। इस दौरान 10 आरोपियों को आईपीएल क्रिकेट मैंचो पर मोबाइल, टीवी, लैपटॉप आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का संचालन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। छापेमारी के दौरान आरोपियों से विभिन्न बैंक खाता भी जप्त किया गया है। इन खातों की जांच ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के संचालन पर करोडों रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने का पता चला है। प्रकरण की जांच एवं पूछताछ पर पता चला कि आरोपी ऑनलाईन आईपीएल क्रिकेट सटटा का संचालन देश के विभिन्न स्थानों में वितरित किये गये लागिन आईडी के माध्यम से कर रहे थे। रेड कार्यवाही के दौरान रायपुर, भाटापारा, राजनांदगांव, जांजगीर, छत्तीगसढ रींवा मध्यप्रदेश के कुल 10 अभियुक्तो की संलिप्तता पायी गई, जिन्हें हिरासत में लिया गया। आरोपियों से पृथक पृथक 08 लैपटॉप, 52 एण्ड्रायड मोबाइल फोन, 01 इंटरनेट राउटर, 42 एटीएम कार्ड, 64 विभिन्न बैंक अकाउंट, 22 विभिन्न बैंक के चेकबुक, 10 नग मोबाइल चार्जर, 03 इथर बाक्स, 01 लेन केबल एवं 03 एक्सटेंशन केबल एवं 38,000 नगदी रकम जप्त किया गया है। रेड कार्रवाई के दौरान दो पैनल/बुक का संचालन आरोपियो द्वारा किया जा रहा था, जो दिल्ली शहर में किराये के दो फ्लैट में पृथक-पृथक रहकर संचालित कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button