मध्यप्रदेशराज्य

विद्यार्थी शासन के किसी लाभ से वंछित न रहें, प्राचार्यो को सुनिश्चित करना आवश्यक

विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट प्राचार्यो की व्यक्तिगत जिम्मेदारी, नवीन शिक्षा सत्र से पहले जनजाति क्षेत्रो की संस्थाओं को कलेक्टर मीना ने दिया मार्गदर्शन

 

बालाघाट। कलेक्टर मृणाल मीना ने जनजाति क्षेत्रों में संचालित शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्यो को मार्गदर्शन के लिए बुधवार को बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने परिणामों के लिए बेहतर कार्य करने के सम्बंध में बेहतर करने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व उन्हें शासन से मिलने वाली अनेक सुविधाओं के लिए विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी है।

कलेक्टर मृणाल मीना ने विद्यार्थियों के प्रवेश के सम्बंध में कहा कि प्रवेश नियमानुसार किये जायें। इसके साथ स्वास्थ्य जांच के बाद उनकी स्वास्थ्य रिपोर्ट की जानकारी हर प्राचार्य को होना आवश्यक है।

वहीं नेशनल छात्रवर्त्ति पोर्टल पर सभी दस्तावेजों की एंट्री की जिम्मेदारी भी प्राचार्यो की होगी, किसी भी तरह से वो शासन के लाभ से वंछित न हो, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। बैठक में सहायक आयुक्त राहुल नायक सहित मंडल संयोजक जोगेंद्र वासनिक, बीसन सिंह बिलखरे व सुश्री रीनल उइके उपस्थित रहे।

सांदीपनि विद्यालयों में प्रवेश नियमानुसार किया जाए

कलेक्टर मृणाल मीना ने स्कूल प्राचार्यो से कहा कि शासन द्वारा सांदीपनि स्कूलों में प्रवेश के लिए जो जो नियम निर्धारित किये है। उन सब का पालन आवश्यक रूप से किया जाए। सांदीपनि विधालयों के अलावा अन्य विद्यालयों में वेटिंग ज्यादा हो तो सहायक आयुक्त जिला स्तर से निगरानी के साथ निर्णय करेंगे। इस दौरान कलेक्‍टर मृणाल मीना ने कक्षा 10वी और 12वी में शत प्रतिशत परिणाम देने वाली संस्‍थाओं के प्राचार्यो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

सुरक्षा के साथ प्लांटेशन और अंतिम स्कूलों तक होगा योग

कलेक्टर मृणाल मीना ने सभी प्राचार्यो को सुरक्षा के साथ प्लांटेशन करने की जिम्मेदारी दी है। साथ ही कहा कि पौधे बड़े करने की जिम्मेदारी भी स्कूल की होगी। कलेक्टर मृणाल मीना ने प्राचार्यो से कहा कि जिले के सभी स्कूलों में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है। सभी स्कूलों में आयोजन करें, चाहे वो स्कूल घने जंगल मे क्यो न हो संकुल प्रभारी की जिम्मेदारी होगी।

Related Articles

Back to top button