चांगोटोला एवं मलाजखण्ड पुलिस की गौ तस्करों के विरूद्ध बडी कार्यवाही
06 आरोपियो से 31 नग गौ-वंश बरामद कर सुरक्षित स्थान पहुचाया

बालाघाट। बालाघाट पुलिस द्वारा गौ-वंश एवं पशुओं की क्रूरतापूर्वक तस्करी रोकने हेतु पशु तस्करों के विरूद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगेन्द्र सिंह व्दारा गौ-वंश तस्करी के मामलों को गंभीरता से लेकर गौ-वंश की तस्करी करने वाले आरोपीगण के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर आदर्श कांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, अनुविभागीय अधिकारी बैहर करणदीप सिंह अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) परसवाड़ा अरविंद कुमार शाह के मार्ग दर्शन में थाना चांगोटोला एवं थाना मलाजखण्ड पुलिस ने 31 नग गौ-वंश जप्त कर गौ-तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही की है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे थाना चांगोटोला 01.05.2025 को करीबन 18.30 बजे पैदल हाकते हुये गौ तस्करी की सूचना मिलने पर चांगोटोला पुलिस बल द्वारा तत्काल ग्राम पादरीगंज पहुंचकर पुलिस फोर्स की मदद से आरोपीगणो को पकड़कर विधिवत् कार्यवाही की गई । इन आरोपियों के कब्जे से 17 नग गौवंश बरामद कर विधिवत कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार थाना मलाजखण्ड पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर दबिस देकर ग्राम पौनी सरईटोला सूजी की ओर से आरोपीगण को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते हांकते हुये ले जा रहे थे दो आरोपीगणो के कब्जे से 14 नग गौ वंश बरामद किए गये।



