मध्यप्रदेशराज्य

अधीक्षकों सहित जनजाति कार्य विभाग को तत्पर रहने के कलेक्टर मीना ने दिए निर्देश

शिक्षा के नए सत्र से नई प्लानिंग के साथ क्रियान्वित होंगे होस्टल्स

 

बालाघाट। शिक्षा का नवीन सत्र 16 जून से प्रारम्भ हुआ है। इस सत्र से जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत संचालित हो रहें, सभी होस्टल्स का संचालन नई प्लॉनिंग से किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को कलेक्टर मृणाल मीना ने जनजाति कार्य विभाग अंतर्गत समस्त छात्रवास अधीक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने मुख्य रूप से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तरह लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। होस्टल्स में पालक होकर कार्य करना है। मुख्य रूप से बच्चों के भोजन की चिंता रखें, हालांकि इसके लिए जिला स्तर से अलग तरह से निगरानी की जाएगी। मैन्‍यू का हर हाल में पालन करते हुए चारो समय ब्रेकफास्ट, लंच, शाम के नाश्ते और रात के भोजन के अलग-अलग फ़ोटो शेयर करने होंगे। कलेक्टर मृणाल मीना ने सहायक आयुक्त राहुल नायक को छात्रवासों के समुचित रूप से क्रियान्वयन के लिए फ्री हैंड करते हुए कहा कि कही भी लापरवाही पर वेतन और सस्पेंशन की कार्यवाही करें, लेकिन क्रियान्वयन से छात्रों को लाभ होना चाहिए।

सेफ्टी रिलेटेड मसलों पर ज्यादा फोकस करना होगा

कलेक्टर मृणाल मीना ने सभी होस्टल्स के अधीक्षकों से कहा कि छात्रवासों में सुरक्षा का एक बड़ा क्षेत्र है। किसी भी समय गैर हाजिर रहना ठीक नही होगा। भोजन के साथ ही बिजली, पानी, खेल कूद और स्वास्थ्य जैसे कई मसले है। जिन पर निगरानी बहुत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने सहायक आयुक्त नायक को नही इसकी जवाबदेही के लिए निर्देशित किया है। सहायक आयुक्त राहुल नायक ने अधीक्षकों से कहा कि होस्टल्स में मेहमान बनकर न जाये, पालक के रूप में जिम्मेदारी ले। शिक्षावर्त्ति हर दिन दर्ज दर्ज करना होगा, इसमे कोताही नही बरती जाए। हर काम में पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जानी है, इसका प्राथमिकता से ध्यान रखा जाए। इस बैठक में मण्डल संयोजक जोगेंद्र वासनिक, बीसन सिंह बिलखरे व रीनल उइके उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button