मध्यप्रदेशराज्य

जिला स्तरीय लीग कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन

बालाघाटl जिला कबड्डी संघ बालाघाट द्वारा 30 मई 2025 को जिला स्तरीय लीग प्रतियोगिता का समापन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप कमलजीत छाबड़ा संचालक ड्रीम होंडा कंपनी बालाघाट थे फाइनल में विजेता टीम खेल विभाग एवं उपविजेता जिला कबड्डी संघ बालाघाट रही तीसरा स्थान शहीद चन्द्रशेखर आजाद क्लब बालाघाट ने प्राप्त किया सभी टीमों को कमलजीत छाबड़ा द्वारा ट्रॉफी एवं नगद राशि से पुष्कृत किया गया अपने उद्बोधन में उन्होंने कबड्डी खेल के प्रति अपनी रुचि दर्शाइ और कहां कि इस खेल में काफी शारीरिक एवं मानसिक स्थिति का संचालन करना पड़ता है इन्होंने भविष्य के लिए सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

वही इस अवसर पर रमेश दीक्षित महासचिव जिला कबड्डी संघ बालाघाट, रामकिशोर रहांगडाले सचिव, खेमलाल वरकड़े सहसचिव,डां. वेदप्रकाश लिल्हारे, पूरनसिंह भाटिया, जितेन्द्र कोचर, भीमराज ठाकरे, उमेश सपाटे, खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button