शराब ठेकेदार द्वारा खुलेआम गांव गांव बिकवाई जा रही अंग्रेजी शराब
गंदा है पर धंधा है कि तर्ज पर बिक रही शराब, शराब ठेकेदार हो रहे मालामाल

बालाघाट,
बैहर मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में शराब ठेकेदार द्वारा अपने फायदे के लिए नियम को ताक पर रखकर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब अपने गुर्गों के माध्यम से बिकवाया जा रहा है,जिससे युवा पीढ़ी दिनों दिन नशे के मकड़जाल में फंसते जा रहे हैं जिस वजह से उनका परिवार बेघर होता जा रहा है तथा महिलाएं अपने आपको असुरक्षित समझ रही है वही युवा पीढ़ी नशे की लत में गर्त की ओर जा रहे हैं ।
वहीं अधिकतर ढाबों व होटलों पर शाम होते ही जाम छलकते हुए दिखाई देने लगते हैं, वहीं शराबियों को पीने के लिए सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाती है ताकि उनको शराब पीने में कोई परेसानी ना हो इस वजह से शराब का व्यवसाय कर रहे लोग भी मालामाल हो रहे हैं। तथा सुबह से शाम रात तक शराब ठेकेदार के गुर्गे अपने निजी वाहन से अवैध रूप से शराब कि खेप होटल,ढाबों व दुकानों में छोड़ रहे हैं वहीं जिम्मेदार विभाग को जानकारी होने के बावजूद भी धृष्टराज कि भूमिका निभा रहे हैं जो चिंता का विषय बना हुआ है।
शराब ठेकेदार द्वारा नियम कानून कि धज्जियां उड़ाकर दुकानों में आसानी से बिकवाई जा रही अवैध शराब
मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों पानठेला,चायदुकान , होटलों व किराना दुकानों में शराब ठेकेदार के गुर्गे अंग्रेजी शराब में कमीशन का लालच देकर व बेखौफ अवैध रूप से जिम्मेदार विभाग को ठेंगा दिखाकर बेधड़क शराब का कारोबार संचालित कर रहे है यह सब देखकर ऐसा प्रतीत होता है की चाय दुकान व पानठेलो के संचालक को मानो शराब बेचने का लाइसेंस दे दिया गया हो, जिससे वे बेखौफ होकर अपनी चाय दुकान व पानठेलो में शराब परोस रहें है l अधिकांश चाय दुकानों में गर्म चाय से अधिक बिक रही ठंडी चाय,यदि समय – समय पर जिम्मेदार विभाग द्वारा क्षेत्रभर में संचालित चाय दुकान, पानठेले,किराना दुकान व ढाबों में दबिश दी जाए तो इन अवैध कारोबार पर अंकुश लग सकता है ।
गंदा है पर धंधा है कि तर्ज में ग्रामीण अंचलों में अवैध रूप से बिक रही अंग्रेजी शराब
जानकारी अनुसार इन दिनों शराब ठेकेदार द्वारा अपने गुर्गों के माध्यम से गांव गांव में शराब कि बिक्री करवाई जा रही है जिसमें प्रमुख रूप से केवलारी चौक में किराना दुकान (बैहर मलाजखंड रोड़)साथ ही पोड़ी, जैतपुरी, मजगांव, सुरेखा, कुमादेही, भंडेरी, पाथरी, केवलारी, आमगांव ,पोगारफाटा, खुरमुंडी, परसाटोला, गोगाटोला, किनारदा सहित अन्य और भी गांवों में बेधड़क बिना रोक-टोक के अवैध शराब बिकवाई जा रही है वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी ने अवैध शराब बिक्री पर नियंत्रण के लिए सजग रहने व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं वहीं मध्य प्रदेश में सभी अहातों पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी खुलेआम शराब बेची व पिलाई जा रही है तथा आराम से बैठकर पीते हुए भी देखे जा रहे हैं वहीं जिम्मेदार विभाग जानकर भी अनदेखा कर रहा है जो समझ से परे हैं।
विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी सामने आ रही है कि बहुत सी शराब डुप्लीकेट व छत्तीसगढ़ राज्य की सस्ती शराब लाकर अन्य ग्रामों में बेहिचक शराब बेची जा रही है जो जांच का विषय है वहीं अब देखना यह है कि आखिरकार खबरों के माध्यम से अवगत कराने के बावजूद भी जिम्मेदार विभाग कुंभकरणीय की नींद से कब जागता है।
वहीं क्षेत्र के जागरूक लोगों ने अवैध रूप से गांव गांव बिक रही अंग्रेजी शराब पर कार्यवाही कि मांग प्रशासन से कि है तथा युवा पीढ़ी से शराब का सेवन ना करने कि अपील भी कि है। तथा शराब ठेकेदार कि मनमानी पर अंकुश लगाने कि मांग कि है।



