किरनापुर पुलिस की कार्यवाही: डबल मनी के प्रकरण में फरार आरोपी दुर्गेश तिडके रायपुर से गिरफ्तार
आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध था नाबालिक के अपहरण का अपराध

बालाघाट,
पुलिस अधीक्षक बालाघाट नगेंद्र सिंह ने चर्चित डबलमनी के प्रकरणो के शीघ्र निराकरण हेतु एस आई टी का गठन कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर आदर्शकांत शुक्ला एवं एसडीओपी लांजी ओमप्रकाश के मार्गदर्शन मे थाना किरनापुर पुलिस द्वारा 03 वर्ष से फरार आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है ।
थाना किरनापुर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 151/22 धारा 420, ipc 21(1),21(2),21(3) BUDS act में आरोपी दुर्गेश तिडके के पिछले तीन वर्ष से फरार चल रहा था इसके अतिरिक्त थाना किरनापुर मे पंजीबद्ध 17 वर्षीय नाबालिक बालिका के अपहरण के प्रकरण मे आरोपी की संलिप्तता थी , जिसे तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना पर रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया ।
आरोपी से विस्तृत पूछताछ उपरांत न्यायालय पेश किया जा रहा है
ज्ञात हो की 29 जुलाई 2024 को थाना किरनापुर के किन्हीं गांव से नाबालिक लड़की अपने घर से बिना बताए चली गई थी l जिस पर थाना किरनापुर में अपराध क्रमांक 315 / 24 धारा 137(2 ) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध किया गया था lउक्त अपराध की नाबालिक बालिका को भी आरोपी दुर्गेश तड़के के कब्जे से रायपुर से दस्तयाब कर लिया गया है।
नाबालिक बालिका की दस्तयाबी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹3000 के इनाम की उद्घोषणा की गई थी ।
गिरफ्तार आरोपी
दुर्गेश तिडके पिता राजेन्द्र तिडके उम्र 25 साल निवासी ग्राम छिंदीकुआ थाना किरनापुर ।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में किरनापुर थाना प्रभारी अशोक ननामा , उनि अमित अग्रवाल ,महिला आरक्षक अर्पणा बघेल,आरक्षक विष्णु ,आरक्षक विवेक तिवारी , आरक्षक प्रदीप पुट्टे, आरक्षक जय भगत की सराहनीय भूमिका रही है




