मध्यप्रदेशराज्य

नगर की जनता में जल संकट को लेकर भय पैदा न करे नगर पालिका अध्यक्ष

वैनगंगा नदी में इतना पानी है कि नगर की जनता को तीन महीने तक हो सकती है पेयजलापूर्ति

 

बालाघाट, नगर पालिका परिषद बालाघाट नेता प्रतिपक्ष योगराज कारो लिल्हारे ने पत्रकारों के माध्यम से बताया कि, गत दिवस नगर पालिका पार्षद दल ने जीवनदायिनी पावन माँ वैनगंगा नदी से लेकर बूढ़ी फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर अवलोकन किया और पाया कि वैनगंगा नदी में भरपूर पानी है। ततपश्चात विशेषज्ञों से सलाह लेकर यह परिमाण निकला कि वैनगंगा नदी में वर्तमान समय में इतना पानी है कि बालाघाट नगर के नल कनेक्शन धारियों को यदि नियमित रूप से सुबह-शाम 1-1 घण्टा पेयजलापूर्ति भी की जाए तो तीन महीने तक किसी प्रकार की कोई जल संकट जैसी समस्या उत्पन्न नही होगी।

आगे उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद बालाघाट की अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर और उनकी नगर सरकार बालाघाट नगर की जनता के बीच जल संकट को लेकर भय उत्पन्न न करे,हम मानते है कि वर्तमान समय मे जल संरक्षण की दिशा में प्रयास करना अति आवश्यक है और प्रत्येक नागरिक का यह प्राथमिक कर्तव्य बनता है कि जल का सदुपयोग करे किंतु नगर जनता के समक्ष जल संकट को लेकर इतना भय उत्पन्न करना ठीक नही। वर्तमान समय मे रबी की फसल हेतु सिंचाई के लिए जल के अभाव जैसी स्थिति निर्मित तो हुई है l और इसके लिए क्षेत्र के सभी विधायक व जनप्रतिनिधि प्रयासरत है,हमारी विधायक अनुभा मुंजारे और वारासिवनी विधायक विक्की पटेल आआज डूटी बांध के निरीक्षण पर है,माचागोरा बांध से भीमगढ़ बांध के लिए पानी छोड़ा जा चुका है,जल्द ही कृषि हेतु सिंचाई के लिए जल पर भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

अवैध नल कनेक्शन धारियों के कनेक्शन कटवाने और खुले नलों में टोटी लगवाए नपा प्रशासन

      आगे उन्होंने बताया कि जल संकट के भय को उत्पन्न करने के बजाए नगर पालिका परिषद बालाघाट की नगर सरकार और प्रशासन अवैध नल कनेक्शन धारियों के नल कनेक्शन काटने का आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करें और बालाघाट नगर में सभी खुले नलो से जो पानी व्यर्थ बह रहा है उसमें टोटी लगवाई जाए ताकि जल का संरक्षण हो सके और आगे पेयजल संकट न उत्पन्न हो।

नगर की जनता से अपील जल का संरक्षण कर नपा द्वारा प्रदाय पेयजल का सदुपयोग करे

    अंत मे उन्होंने कहा कि नगर की जनता और सभी नपा के सभी नल कनेक्शन धारियों से मेरी अपील है कि “जल ही जीवन है” इस वाक्य को ध्यान में रखते हुए जल का सदुपयोग करे, इसका संरक्षण करे। अपने आसपास मोहल्ले,वार्ड में यदि कोई नल से व्यर्थ पानी बह रहा हो तो नगर पालिका परिषद बालाघाट के कार्यालय परिसर में आकर इसकी सूचना दे।

Related Articles

Back to top button