मध्यप्रदेशराज्य

स्वप्निल दास ने संभाला कोतवाली थाना का प्रभार प्रकाश वास्कले गए इंदौर ग्रामीण

बालाघाट, बालाघाट में कोतवाली थाना प्रभारी के पद पर निरीक्षक स्वप्निलदास पदस्थ हुये हैं। जिन्होने कोतवाली थाना प्रभारी का प्रभार संभाल लिया l प्रभार संभालने के पश्चात कोतवाली के स्टाप ने उनका अभिनंदन किया।

ज्ञात हो कि कोतवाली थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले का स्थानांतरण इंदौर ग्रामीण थाना में हुआ हैं। जिन्हें यहां से रिलीव कर दिया गया हैं। 17 अप्रैल को प्रकाश वास्कले को कोतवाली से रिलीव कर दिया गया। जिसके साथ ही अधिनस्थ कर्मचारियों ने उन्हें बिदाई दी और इंदौर नव पदस्थापना के लिये शुभकामनायें दी गई। प्रकाश वास्कले द्वारा भी नव पदस्थ टीआई स्वप्निलदास को यहां का प्रभार सौंप दिया । स्वप्निल दास ने कोतवाली में अपना प्रभार संभाल लिया हैं। प्रभार संभाले जाने के पश्चात स्टाप ने उनका स्वागत किया। कोतवाली के प्रभारी बनाये गये l

स्वप्निल दास इसके पहले जबलपुर लोकायुक्त में पदस्थ थे। वहां पर निरीक्षक के पद पर रहते हुये कार्य किया हैं। लगभग 9 वर्ष तक उन्होने यहां सेवा दी हैं। लोकायुक्त की बालाघाट में हुई कुछ कार्यवाही में भी वे यहां पर आये हैं। अब लोकायुक्त से स्थानांतरित होने के पश्चात फिर से मूल विभाग पुलिस में आ गये हैं। जिनका शासन ने बालाघाट में स्थानांतरण किया है । 

                  निश्चित ही बड़ी जिम्मेवारी हैं। शहर में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को बनाये रखना प्राथमिकता में रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्य किये जायेगें। सभी से सहयोग की अपेक्षा रहेगी l*

स्वप्निल दास, कोतवाली थाना प्रभारी

Related Articles

Back to top button