छत्तीसगढ़राज्य

श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन एवं पार्षद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड के तत्वाधान में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

रायपुर। श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन एवं पार्षद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड के तत्वाधान में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से शाम 3 बजे तक पार्षद कार्यालय गणेश भवन, में आयोजित किया गया।

जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से जनसमस्याओं पर चर्चा की, जिसमें चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मयंक सिन्हा, जनरल मेडिसिन से डॉ. प्राप्ति मिश्रा, नेत्र रोग से डॉ. हराप्रिया साहू तथा और दंत रोग से डॉक्टर कृतिका भक्ते अस्पताल जन संपर्क विभाग से चंद्रकांत श्रीवास, आकाश, देवेन्द्र एवं सुनील वर्मा एवं नर्सिंग स्टाफ चम्पा साहू, मधु चौधरी एवं पार्षद प्रमोद कुमार साहू, राम, सांसद प्रतिनिधि जग्गू साहू, संजय धनगर, पंकज साहू, दीपांकर साहू तथा अन्य सदस्यगण, वार्डवासी उपस्थित रहे। शिविर में बीपी, ब्लड शुगर, जनरल मेडिसिन, नेत्र रोग, दंत रोग चर्म रोग का नि:शुल्क इलाज किया गया। आयोजकों ने श्री बालाजी हॉस्पिटल में संचालित योजनाओं जिनमें मुख्य रूप से नि:शुल्क डिलीवरी, नि:शुल्क दांतों कि सफाई व नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन योजनाओ की विशेष सराहना की एवं समस्त टीम का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button