आयुष्मान भव: फाउंडेशन की बैठक संपन्न, संगठन के विस्तार एवं आयुष्मान जागरूकता पर विचार विमर्श हुआ

बालाघाट| 29 मार्च 2025 को बालाघाट के मोतीगार्डन में स्थिति वरिष्ठ नागरिक योग कक्षा में आयुष्मान भव: फाउंडेशन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बालाघाट जिले आयुष्मान भारत योजना के प्रति जनसामान्य में जागरूकता लाने के प्रयास करना, आगामी समय में फाउंडेशन द्वारा नगर में आयुष्मान जागरूकता सप्ताह के आयोजन हेतु विचार विर्मश किया गया। आयुष्मान से संबद्ध निजी अस्पतालों के संख्या बढ़ाने, अधिकृत अस्पतालों की सूची सार्वजनिक करते हुये जिले की प्रत्येक पंचायत एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर चस्पा करने, अपूर्ण जानकारी के साथ ब्हास्टएप्स पर वायरल जिला स्वास्थ्य समिति बालाघाट के आयुष्मान केलेण्डर पर तत्काल रोक लगाने, 70 वर्ष की आयु पूर्ण शेष वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के संबंध में जानकारी दी गई। संगठन के सभी सदस्यों ने आयुष्मान भारत योजना में उपचार में समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए जिला स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त की बात रखी। इन भी मांगों को शीघ्र ही आयुष्मान भव: फाउंडेशन ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचायेगा। बैठक में जिसमें संगठन का विस्तार करते हुये सर्वसम्मति से संगठन सचिव पद के लिए नेतराम लिल्हारे, संगठन मंत्री के नानाजी बिसेन चयन किया गया एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए हंसलाल बिसेन, डुलीराम पारधी, भुवनलाल कटरे, रूपचंद मुनेश्वर, बुधराम पिपलेवार, सूरतलाल राहंगडाले एवं रामबहादुर यादव को शामिल गया। अध्यक्ष हीरालाल ताम्रकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वारासिवनी के व्यस्त कार्यक्रम के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष विष्णुचरण राजोरिया, सचिव डी.पी. भालाधरे, सहसचिव राकेशवर्मा ताम्रकार, कोषाध्यक्ष डीपी राहंगडाले, नवनियुक्त संगठन सचिव नेतराम लिल्हारे, नवनियुक्त संगठन मंत्री नानाजी बिसेन सहित सदस्यों में डी.आर. पारधी, भुवनलाल कटरे, रामबहादुर यादव, सूरतलाल राहंगडाले, बुधराम पिपलेवार, आर.एल. बिसेन, टेकचंद बोपचे, झनकराम नगपुरे एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।




