अज्ञात वाहन की टक्कर से मादा तेंदुआ की मौत
अज्ञात के विरुद्ध वन अपराध दर्ज कर की जा रही विवेचना : डी.एम डेविड चनाप

बालाघाट| भीषण गर्मी के चलते वन्य प्राणी पेयजल की तलाश में वन क्षेत्र से रहवासी इलाके की ओर अग्रेषित होते है ।पेयजल की तलाश में वन्य प्राणी को सड़क पार करना पड़ता है,सड़क पार करते वक्त वन्य प्राणी अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाते है ।जिससे उनकी मौत हो जाती है। वन्य प्राणी की सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आने के मामले पूर्व में भी प्रकाश में आए जिसके बाद वन विभाग द्वारा तत्परता दिखाते हुए गस्ती बढ़ा दी गई है । बता दें कि विगत 29 मार्च की रात्रि वन विकास निगम परियोजना परिक्षेत्र लामता में सूचना प्राप्त हुई कि बालाघाट,नैनपुर राजमार्ग में लालदेव के समीप बिट खैरा,मैरा कक्ष क्रमांक 1186 में वन्य जीव मादा तेंदुआ को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया है वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित वन विकास निगम के जिम्मेदार मौके स्थल पर पहुंचे जिन्हें सड़क से 15 मीटर दूर मादा तेंदुआ का मृत शव पाया ।घटना की जानकारी मिलते ही संभागीय प्रबंधक डेविड चनाप एवं मुख्य वन संरक्षक अधिकारी मौके स्थल पर पहुंचे तथा एन,टी,सी,ए नई दिल्ली एवं कार्यालय मुख्य वन्य जीव अभिरक्षक मध्य प्रदेश भोपाल से जारी दिशा निर्देश अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल की घेराबंदी कर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में डॉग स्कॉर्ट द्वारा निरीक्षण,परीक्षण कराया गया एवं उसके आसपास छानबीन कर पोस्टमार्टम पशु चिकित्सा बालाघाट डॉक्टर पूजा धुर्वे,पशु चिकित्सा लामता डॉक्टर अरविंद नागेश्वर,पशु चिकित्सा लालबर्रा डॉक्टर नीलिमा मेश्राम के द्वारा वन्य प्राणी तेंदुए का शव परीक्षण किया गया एवं सैंपल के रूप में मृत मादा तेंदुए की लिवर किडनी एवं अन्य अंगों को फोरेंसिक जांच हेतु सील बंद किया गया शव परीक्षण के दौरान वन्य प्राणी मादा तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाए गए निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शव का अंतिम संस्कार कर वन विकास निगम द्वारा अज्ञात वाहन पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 367/09 दिनांक 29,2025 दर्ज कर लिया गया है ।
वारासिवनी, लालबर्रा, लामता संवेदनशील एरिया में लगे हैं कैमरे
मामले के संपूर्ण जानकारी लेने पर वन विकास निगम संभागीय प्रबंधक डेविड चनाप द्वारा बताया गया कि वन विकास निगम द्वारा वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए लालबर्रा, लामता,वारासिवनी में संवेदनशील एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि वन्य प्राणियों पर निगरानी बनी रहे तथा सुरक्षा में किसी प्रकार की लाफरवाही ना हो वन विकास निगम अपने समस्त बीटों पर समय-समय पर गश्ती दल के साथ गस्ती कर रहा है। तथा वन्य प्राणियों की सुरक्षा को देखते हुए गस्ती को बढ़ा दिया गया है। बताया गया कि बालाघाट,मंडला बॉर्डर से लगे क्षेत्र में भी सामूहिक पेट्रोलिंग समय-समय पर किया जा रहा है अत्यधिक संवेदनशील इलाका जैसे तालाब के नजदीक तथा जिस इलाके में बाघ,तेंदुआ द्वारा पशु का शिकार किया जाता है उन इलाकों में अधिकतर वन विभाग सजग़ता दिखाते हुए गस्ती कर रहा है हालांकि वन्य प्राणियों का विचरण करना भीषण गर्मी के चलते पेयजल की तलाश में सड़क पार करना बताया गया जिस कारण अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मादा तेंदुआ की मृत्यु हुई है।
शव परीक्षण के समय ये रहे उपस्थित
वन्य प्राणी मादा तेंदुआ का शव परीक्षण करते वक्त मुख्य वन संरक्षक ए,पी,एस सेंगर वन व्रत बालाघाट,रितेश खंडेलवाल प्रशिक्षु, दशमंता मरावी तहसीलदार लामता, हुलासमल कोचर सरपंच ग्राम लामता,एवं शत्रुघ्न असाटी वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष एवं अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति तथा गाइडलाइन के अनुसार शव का परीक्षण किया गया उपरोक्त समस्त कार्रवाई कार्यकलापों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी किया जाना बताया गया । वन विकास निगम द्वारा प्रकरण में वन अपराध दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी है ।




