क्षेत्र की बिजली समस्या विधानसभा ले गए विधायक
बिजली समस्या का शीघ्र हो निराकरण : मधु भगत

बालाघाट|
परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांगोटोला सहित आसपास के 50 से 60 ग्रामों में विगत कई महीनो से अघोषित बिजली कटौती तथा सिर्फ 8 घंटे बिजली देने साथ ही सिंगल फेस की बिजली उपलब्ध होने से परेशान होकर चांगोटोला एवं अन्य 50 से 60 ग्रामों के लोगों ने विधायक मधु भगत को बार-बार शिकायत पत्र एवं फोन किया जिसके परिपेक्ष में विधायक मधु भगत ने विधानसभा में याचिका के माध्यम से शून्य काल में ध्यानाकर्षण के माध्यम से एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिह तोमर को लिखित शिकायती पत्र दिया l
अनुदान मांगों की चर्चा के दौरान विधायक मधु भगत ने ऊर्जा विभाग पर चांगोटोला क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए सदन में चर्चा की जिसके चलते विगत दो दिन से चांगोटोला एवं उसके अन्य ग्रामों में पूरे समय तक बिजली उपलब्ध होना बताया जा रहा है l इस कार्य के फलस्वरुप क्षेत्र के लोगों में खुशी व्याप्त है साथ ही कृषकों को पांच हार्स पावर तक बिजली बिल मुक्त किए जाने तथा 24 घंटे 3 फेस बिजली प्रदाय करने साथ ही परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण बालाघाट जिले की समस्याओं को सदन में चर्चा के माध्यम से विधायक ने अवगत कराया l
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बिजली मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने जिले के आला अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर चांगोटोला एवं उसके आसपास के ग्रामों की समस्याओं को सुलझाने के लिए आदेशित किया l




