
रायपुर। श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन एवं विश्व हिंदू परिषद के सौजन्य से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर शुक्रवार को प्रात: 12 बजे से शाम 4 बजे तक विश्व हिंदू परिषद सत्यनारायण भवन परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से जनसमस्याओं पर चर्चा की जिसमें स्त्री रोग से श्रिया, जनरल मेडिसिन डॉ. आशुतोष अग्रवाल, नेत्र रोग से डॉ. निधि पाण्डेय तथा नेत्र सहायक वेद यादव और हडडी रोग विभाग से भरत मेहर, दंत रोग से डॉक्टर कृतिका भक्ते अस्पताल मार्केटिंग टीम से चंद्रकांत श्रीवास, आकाश एवं सुनील वर्मा एवं नर्सिंग स्टाफ सुमन यादव, आरती साहू एवं विश्व हिंदू परिषद के छत्तीसगढ़ प्रांत के संगठन महामंत्री नंद दास, विभाग प्रमुख चंद्रेश सोनवाने, जिला मंत्री बंटी कटरे, सेवा प्रमुख रवि गर्ग, किशोर पटले एवं पार्षद गुरु गोविन्द सिंह वार्ड के कैलाश बेहरा तथा अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
शिविर में
बीपी, ब्लड शुगर, जनरल मेडिसिन, नेत्र रोग, स्त्री रोग, हडडी रोग, दंत रोग का नि:शुल्क इलाज किया गया। आयोजकों ने श्री बालाजी हॉस्पिटल में संचालित योजनाओं जिनमें मुख्य रूप से नि:शुल्क डिलीवरी व नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन योजना की विशेष सराहना की एवं समस्त टीम का आभार व्यक्त किया।




