मध्यप्रदेशराज्य

11 साल में मोदी सरकार ने हासिल की अभूतपूर्व उपलब्धियां,

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से सरकार कर रही काम :- सांसद भारती पारधी

 

बालाघाट। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 11 साल पूरे हो गए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर जिले की सांसद भारती पारधी ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में सरकार ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ, सरकार ने देश के हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है।

सांसद भारती पारधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्षीय कार्यकाल में सरकार की उपलब्धियों का बिंदुवार जिक्र करते हुए बताया कि मोदी सरकार ने देश को आर्थिक मोर्चे पर सशक्त किया है। देश विश्व की 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने बन गया है और भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि वित्तीय समावेशन के माध्यम से प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 51 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिसमें गरीबों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया, हर गरीब का बैंक खाता है। सरकार ने मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत से देश में विनिर्माण को बढ़ावा दिया है, जिससे रोजगार सृजन होने से लोगों को रोजगार मिला और देश की आयात पर निर्भरता कम हुई है।

उन्होंने बताया कि अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में सरकार ने सफलतापूर्वक’ जीएसटी को क्रियान्वित किया। जिससे भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में एक बड़ा सुधार देखने को मिला और एक राष्ट्र, एक कर का सपना साकार हो सका। सरकार ने देश में निवेश का बेहतर माहौल बनाने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधा किया और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में 2014 से 2019 के बीच 79 स्थानों का सुधार किया है, जिससे देश में निवेश का माहौल बेहतर बना है।

सरकार ने आर्थिक सशक्तिकरण, दरो के निर्धारण, गरीबों के बैकिंग खातो और बेहतर निवेश का माहौल बनाने के साथ ही सामाजिक उत्थान और जनकल्याण के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किए।

सरकार ने गरीबी उन्मूलन में महती भूमिका निभाई है। नीति आयोग की रिपोर्ट बताती है कि पिछले 9 वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं। गरीबों को मुफ्त में चिकित्सा सुविधा देने के लिए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की, जो आज दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम है। जो, वर्तमान में 50 करोड़ से अधिक भारतीयों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहा है। चूल्हे जलाने, वनो की लकड़ी पर निर्भरता को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम 10 करोड़ से अधिक घरों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए हैं, जिससे महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्त, रसोई मिली है। देश का सबसे बड़ा अभियान खुले में शौच को कलंक को मिटाने का काम मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत किया। इस मिशन ने भारत को खुले में शौच मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यही कारण है कि लोगो में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

पहले गरीब छत का सपना देखकर ही मर जाता था लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीबों के अपनी छत के सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पूरा करने का काम किया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों परिवारों को किफायती दामो में आवास प्रदान किए गए हैं। मूलभूत सुविधा में पेयजल की आपूर्ति को निर्बाध रूप से चलाने के लिए सरकार, जल जीवन मिशन से हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। इस मिशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

पहले बेटी अभिशाप समझी जाती थी और बेटी को कोख में ही मार दिया जाता था लेकिन मोदी सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान ने इस सोच को बदला है आज यह अभियान, कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो रहा है।

पहले सरकार से लाभार्थियों को मिलने वाली आर्थिक राशि, लाभार्थी के पास पहुंचते तक आधी रह जाती थी लेकिन मोदी सरकार में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण प्रक्रिया ने आधार से जुड़े बैंक खातों के माध्यम से 43 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने का काम किया है, जो अपने आप में एक बड़ा उदाहरण है, जिससे भ्रष्टाचार में भी लगाम लगी है।

सांसद भारती पारधी ने बताया कि सरकार ने हर वर्ग के कल्याण की चिंता के साथ ही देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय निर्माण और अवसंरचना में सड़क और राजमार्ग के विकास में सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई में उल्लेखनीय वृद्धि की। जिससे परिवहन व्यवस्था बेहतर हुई है। देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर की रिकॉर्ड गति से राजमार्गों का निर्माण हो रहा है। रेलवे के आधुनिकीकरण किया गया। सरकार ने रेलवे के बजट में 9 गुना वृद्धि की। जिससे वंदे भारत ट्रेनों का सफल संचालन हो रहा है, जो आधुनिक रेलवे नेटवर्क का प्रतीक है।

11 सालो में हवाई अड्डों का तेजी से विकास किया गया। बीते 2014 के मुकाबले परिचालन में आने वाले हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी होकर 157 हो गई है, इसके साथ ही उड़ान योजना ने हवाई यात्रा को सस्ता बनाया है।

देश में डिजीटल क्रांति को डिजिटल इंडिया के माध्यम से बढ़ाने का मोदी सरकार में देखने को मिला। अब यूपीआई से डिजिटल भुगतान ने देश की अर्थव्यवस्था में क्रांति ला दी है, जिससे डिजिटल लेनदेन में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। सरकार ने अपने कार्यो को यहीं तक नहीं छोड़ा, बल्कि ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में, सौर उर्जा को बढ़ावा देने का काम कर रहाह है, देश में बीते 11 सालो में सौर ऊर्जा क्षमता में 3400 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, और भारत वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा केंद्र बनने की दिशा में काम कर रहा है।

यही नहीं बल्कि 11 सालो में वैश्विक नेतृत्व और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के क्षेत्र में मोदी सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में संयुक्त राष्ट्र में योग को वैश्विक मान्यता दिलाई। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन से भारत ने वैश्विक जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में नेतृत्व की भूमिका में रहा।

पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के एक विधान एक निशान को यदि किसी ने साकार किया तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने कर दिखाया। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म कर उसे जम्‍मू-कश्मीर को भारत के मुख्य धारा में लाया गया। जिसका परिणाम यह रहा कि आज जम्मु कश्मीर में विकास तेजी से हो रहा है। मुस्लिम महिलाओं के जीवन पर ग्रहण बन चुके, तीन तलाक पर सरकार ने प्रतिबंध लगाकर मुस्लिम महिलाओं को ’तीन तलाक’ की प्रथा से मुक्ति दिलाई गई।

देश में बहुप्रतिक्षित, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, सरकार की प्राथमिकता में रहा और 11 सालों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी प्राथमिकता में इसे लेकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया। यही नहीं बल्कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का जीर्णोद्धार सांस्कृतिक पुनरुत्थान के प्रतीक हैं।

सांसद भारती पारधी ने बताया कि यह ऐसी योजना, कायक्रम और अभियान है, जो बताते है कि दृढ़संकल्प के साथ हर कार्यो को किया जाए तो वह जरूर पूरा होता है। इन 11 वर्षों में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने, ना केवल अपनी आंतरिक चुनौतियों का सामना किया है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी सशक्त पहचान बनाई है। यह उपलब्धियां ’विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में एक मजबूत नींव हैं।

Related Articles

Back to top button