
रायपुर। ट्राइबल वॉरियर प्रोडक्शन एवं केएसके वक्र्स की आगामी बहुप्रतीक्षित हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म गैंग्स ऑफ रायपुर का पहला आइटम सॉन्ग, पोस्टर विमोचन एवं प्री टीजर सिटी सेंटर मॉल मल्टीप्लेक्स पीवीआर में फिल्म का छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक, कलाकारों और पत्रकारों के आतिथ्य में भव्यता के साथ लॉन्च किया गया। फिल्म के निर्माता साजिद खान एवं निर्देशक के. शिव कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि गैंग्स ऑफ रायपुर एक काल्पनिक क्राईम ड्रामा है, जो कि रायपुर शहर में हो रहे तमाम अपराधों से प्रेरित है, जिसका नाटकीय रूपांतरण इस फिल्म में दिखाई देगा। यह फिल्म संभवत दिपावली 25 में देश एवं प्रदेश के सिनेमागैरों और मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ होगी। फिल्म निर्माता कंपनी ने इस फिल्म के बारे में कहा है कि यह सिर्फ फिल्म नहीं है, बल्कि समाज में व्याप्त नशे जैसी बुराई को दिखाने का अदम्य साहस भी है। वैसे तो नशा पूरे देश में व्याप्त है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसकी स्थिति बेहद भयावह है। यह फिल्म छत्तीसगढ़ के दर्शकों को, विशेषकर युवाओं को नशे के विरुद्ध जंग में जीतने में मददगार साबित होगी। निर्देशक के शिव कुमार व निर्माता साजिद खान में दर्शकों को नये कलेवर के साथ बेहतरीन ड्रामा, एक्शन, इमोशन, कॉमेडी और रोमान्स देखने को मिलेगा। फिल्म में विनोद कुमार केमरामेन (चेन्नई) हैं, जो कि तमिल सिनेमा में कई सालों से काम कर रहें है। मयंक रैकवार एडिटर हैं, जो कि मुम्बई के एक नामी प्रोडॅक्शन हॉउस में हॉलीवुड फिल्मों के लिए विएफअक्स व एडिटिंग का काम कर चुके हैं।



