छत्तीसगढ़राज्य

हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम बीरगांव में स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की सफाई

 

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा नगर क्षेत्र में स्थित स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की गई। इस विशेष स्वच्छता अभियान में वार्ड क्रमांक 06, 16, 28 एवं 31 में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, एवं सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमाओं की विशेष रूप से सफाई एवं श्रमदान कर उन्हें स्वच्छ एवं आकर्षक रूप प्रदान किया गया।

इस स्वच्छता कार्य में नगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त युगल किशोर उर्वशा, स्वास्थ्य अधिकारी कमल नारायण जंघेल, स्वच्छता निरीक्षक राजेश क्षत्रिय एवं जिला समन्वयक पी.आई.यू. विकास कुमार जांगड़े सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस पहल का उददेश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। नगर निगम ने यह भी संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक व्यक्ति का कार्य नहीं बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी हर रोज होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button