छत्तीसगढ़राज्य

द्वितीय वाहिनी सीआरपीएफ ने चिन्तागुफा गाांव में नागरिक सहायता कार्यक्रम का किया सफल आयोजन

 

रायपुर। कमलेश कुमार कमाांडेंट द्वितीय वाहिनी, सीआरपीएफ के कुशल नेतृत्व एव मार्गदर्शन में चिन्तागुफा र्गांव में नागरिक सहायता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चिन्तागुफा एवं टोकनपल्ली गॉव के ग्रामीणोां ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लगभग 100 ग्रामीणों को इसका लाभ प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों के मनोरंजन एवं जागरूक्ता के लिए रेडियो का वितरण किया गया, जिसे ग्रामीणों ने बहुत सराहा। इस वितरण ने सुरक्षा बलोां और स्थानीय लोगों के बीच विश्वास और सहयोग को भी मजबूत किया। चिन्तागुफा एवं टोकनपल्ली गॉव के निवासियों ने इस प्रयास के लिए अपनी संतुष्टि और आभार व्यक्त किया। द्वितीय वाहिनी सीआरपीएफ स्थानीय समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के सकारात्मक एवं विकासोन्मुखी कार्यक्रमो के माध्यम से जनता के साथ संबंधों को मजबूत करने का प्रयास करता रहेगा। इस कार्यक्रम अंत में कमलेश कुमार कमांडेंट, द्वितीय वाहिनी सीआरपीएफ ने अपने उदबोधन में सभी ग्रामीणों का अभार व्यक्त किया और बताया कि एसीआरपीएफ स्थानीय समुदायोां के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के सकारात्मक एव विकासोन्मुखी कायगक्रमोां के माध्यम से जनता के साथ संबंधों को मजबूत करने का प्रयास करता रहेगा। इस कार्यक्रम में राजेन्द्र कुमार मीना (सहा.कमा.) ज्ञानेश प्रताप सिंह (सहा.कमा.) गोविन्द यादव थाना प्रभारी चिन्तागुफा, पद्मा मासा सरपंच चिंतागुफा एवं डी/02 समवाय के अधीनस्थ अधिकारी व सभी जवान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button