पर्यवेक्षक योगराज बारमाटे हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी बिदाई

बालाघाटl वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति बालाघाट और सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक योगराज बारमाटे आज सेवानिवृत्त हुये। सेवानिवृत्ति पर उन्हें वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति परिसर में बिदाई दी गई। लगभग 32 वर्ष से अधिक की अवधि तक सेवा देने वाले योगराज बारमाटे पर्यवेक्षक के रूप में भी अपना दायितत्व संभाल रहे थे। प्रबंधक योगराज बारमाटे के आयोजित बिदाई समारोह में जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार रायजादा, वृहत्ताकार समिति के पूर्व अध्यक्ष गंगाप्रसाद लिल्हारे, गौरीशंकर मोहारे, काशीराम खजरे, पूर्व उपाध्यक्ष गोकुल मोहारे, नारायण गौतम, मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व उपाध्यक्ष शौकत बिसाने, पूर्व संचालक लेखराम धामड़े, बालाघाट ब्रांच के प्रबंधक आशीष मिश्रा, खुरसोड़ी समिति के प्रभारी प्रबंधक गणराज बनोटे, पायली समिति के प्रबंधक महेश पंचेश्वर, समनापुर समिति के प्रबंधक पूनाराम राहंगडाले, अमेड़ा समिति के प्रबंधक गणेश राहंगडाले, जरेरा समिति के प्रबंधक धनेंद्र लिल्हारे, लिंगा समिति के प्रबंधक मनोज कटरे, हटटा समिति के प्रबंधक कंकर बसेने, वृहत्ताकार के प्रबंधक जियालाल लिल्हारे, पर्यवेक्षक बोपचे सेवानिवृत्त प्रबंधक बिसेन सहित समिति के कर्मचारी रामदुलारे खजरे, विजय लिल्हारे, महेश नंदेश्वर, महेंद्र भास्कर, योगेश डहरवाल, राजेश नगपुरे, इंदुराम बघेले, विकास लिल्हारे, आशीष हुमनेकर, के समस्त कर्मचारीगण व श्री बारमाटे के परिवार से भाई स्वराज बारमाटे, धर्मपत्नी वंदना बारमाटे व बेटी शिखा बारमाटे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान योगराज बारमाटे का पुष्पहार व साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके सेवाकाल को याद करते हुये भविष्य की शुभकामनायें प्रेषित की गई। वही योगराज बारमाटे ने सेवाकाल में मिले सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन ब्रांच प्रबंधक आशीष मिश्रा व आभार वृहत्ताकार सेवा समिति के प्रभारी प्रबंधक जियालाल लिल्हारे ने व्यक्त किया।




