मध्यप्रदेशराज्य

आम जनता की बात सुनने वाली पार्टी सिर्फ कांग्रेस पार्टी : सूरज हेगड़े

आम जनता के बीच का व्यक्ति बनाया जायेगा जिला अध्यक्ष : विवेक पटेल

 

बालाघाट| कांग्रेस संगठन में सक्रियता लाने और जिला अध्यक्ष पद की नियुक्ति को लेकर केंद्रीय ऑब्जर्वर सूरज हेगड़े वारासिवनी जनसंपर्क कार्यालय पहुँचे और जनता, राजनेताओं और प्रबुद्ध जनों की नब्ज टटोलने का कार्य किया गया। सूरज हेंगड़े ने सभी कार्यकर्ताओ सें वन टू वन चर्चा की और एक अच्छा व्यक्ति कांग्रेस पार्टी का जिला अध्यक्ष बने सभी की राय ली और कांग्रेस पार्टी को और ऊंचाईयो तक ले जाने की बात सभी कार्यकर्ताओ सें कहीं। सूरज हेगड़े ने कहा कि मैं इसके पहले भी वारासिवनी आया था और यहां के राजनेताओं, कार्यकर्ताओ और व्यापारियों से मैंने चर्चा की थीं और उनसें राय लेने का प्रयास किया। सरपंच, पंच, जनपद सदस्य सभी के दिल में क्या है मैं समझने का प्रयास किया और मेरा काम है कि दिल्ली में बैठे हमारे नेताओं तक उनकी बातों को पहुंचाना हैं। वारासिवनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टियों को बहुत आगे तक पहुंचाया है और यहां विधायक जीताकर भोपाल तक पहुंचाया है कई वर्षों से यहां पर कांग्रेस का ही विधायक बनते जा रहा है और आगे भी बनता रहेगा। यहां के विधायक सबको साथ लेकर चलते हैं सभी की सुनते हैं और हर व्यक्ति का काम भी करते हैं।

विधायक विवेक पटेल ने कहा कि राहुल गांधी की मंशा है कि हर जिले का जिला अध्यक्ष जनता द्वारा चुनकर ही बनाया जाये। जिले के हर कार्यकर्ता चाहे वह किसी भी पद हो उनसे वन-टू-वन चर्चा कर उनकी राय जानने का प्रयास करे और जो हर कार्यकर्ता की सुने ऐसे व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनाया जाए।

इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय उइके, पूर्व सांसद बोधसिंह भगत, विश्वसर भगत, विधायक विवेक पटेल, ब्लाक अध्यक्ष भोजेश्वर पटले, जनपद सदस्य जीतू राजपूत, अनिल पिपरेवार, सुदेश गुड्डु सोनी, राजा अली, जेसराज पारधी, रामकिशोर बिसेन, अनूप बैस, रामकुमार नगपुरे, फेकनलाल डोहरे, अनीश बेग, जावेद अली, विवेक जुझार, राहुल अरोरा, चिंटू जैन, ईस्वरीय दामनकर, मनीष धुवारे, गगन बिसेन, नरेंद्र राहंगडाले, विजय बिसेन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button