छत्तीसगढ़राज्य

हास्पिटल मे बवासीर का गलत ढंग से उपचार किये जाने की शिकायत, प्रशासन ने किया अस्पताल सील

 

सरायपाली। तहसील आफिस के पास स्थित मातृ केयर हॉस्पिटल व फर्टिलिटी सेंटर में एक महिला के बवासीर का गलत ढंग से उपचार किये जाने व बगैर सर्जरी उपाधि के अमानवीय ढंग से सर्जरी किये जाने की शिकायत पर दोपहर एसडीएम नम्रता चौबे द्वारा अपनी टीम के साथ अस्पताल को सील कर दिया गया है। ज्ञातव्य हो की जांच समिति द्वारा जांच में शिकायत सही पाये जाने के 2 माह के भीतर ही यह एक बड़ी कार्यवाही प्रशासन द्वारा की गई है। प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही का सभी वर्ग के लोगो ने स्वागत किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम छिंदपाली की पीडि़त महिला पद्मिनी साहू बवासीर की बीमारी से ग्रस्त थी। जिसका उपचार मातृ केयर हॉस्पिटल में डॉ शिवाशीष बेहरा जो कि (एमबीबीएस व एमडी स्त्रीरोग व प्रसूति) है उनके द्वारा हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया गया था। पीडि़ता के पति प्रशांत साहू ने जानकारी देते हुवे बताया था कि इलेक्ट्रिक सोल्डरिंग आयरन मशीन से गुदाओ को अमानवीय व क्रूरतापूर्ण तरीके से जलाया गया था। जिससे उसकी पत्नी की हालत बहुत ही खराब हो गई थी व चलने फिरने में पूर्णत: असफल थी। पीडि़ता द्वारा इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग के साथ साथ एसडीएम व अन्यो को भी की गई थी। एसडीएम नम्रता चौबे द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुवे जिला प्रशासन द्वारा गठित 4 सदस्यीय जांच समिति में अपने प्रतिनिधि के रूप में मनीषा देवांगन को भेज था। 4 सदस्यीय टीम ने जांच में शिकायत को सही पाते हुए अभिमत दिया कि डां शिवाशीष बेहरा द्वारा किया गया व यह ऑपरेशन जनरल सर्जन द्वारा किया जाना था किंतु सर्जरी की उपाधि नही होने के बावजूद उन्होंने ऑपरेशन किया। पीडि़त की यह हालत ऑपरेशन की जटिलता के कारण उत्पन्न हुई है न कि दिव्यांगता के कारण। जांच दल द्वारा अपनी जांच रिपोर्ट एसडीएम को विगत 6/5/25 को सौप दी गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मात्र 2 माह के अंदर 26 जून को एसडीएम द्वारा हॉस्पिटल पहुंचकर हॉस्पिटल को बाहर से सील कर दिया गया। जब कार्यवाही दल हॉस्पिटल गया तो वहां मात्र 3 स्टाफ मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट व एक नर्स ही मिले। वहां कोई चिकित्सक व संचालक नही मिला। प्राथमिक कार्यवाही के बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। इस अवसर पर सुश्री मनीषा देवांगन (अति. तहसीलदार व जांच दल सदस्य), डॉ. एच.एल. जांगड़े (बीएमओ) आदि उपस्थित थे। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह व एसडीएम नम्रता चौबे द्वारा हॉस्पिटल के खिलाफ की गई त्वरित कार्यवाही का स्वागत करते हुवे प्रशंसा की गई है।

Related Articles

Back to top button