क्षेत्र के दौरे में चोटिल हुई कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे
प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने निवास पहुंच कर जाना स्वास्थ्य हाल चाल

बालाघाट| बालाघाट की कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे विगत दिनों क्षेत्र के दौरे के दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण चोटिल हो गई। जिनके पैर की हड्डी में फ्रैक्चर आया और प्लास्टर चढ़ाया गया है। डॉ. ने कुछ दिनों के लिए विधायक अनुभा मुंजारे को आराम की सलाह दी गई है.इस कारण वह भोपाल में अपने आवास में स्वास्थ्य लाभ ले रही है। जिसके चलते उन्होंने अपने बालाघाट विधानसभा क्षेत्र-111 की जनता जनार्दन द्वारा दी गई; जिम्मेदारियों को निर्वहन करने में अभी असमर्थ होने की जानकारी दी है। साथ ही शीघ्र जन सेवा में आने कहा है. विधायक अनुभा मुंजारे के चोटिल होने और स्वास्थ्य लाभ लेने की जानकारी होने पर भोपाल आवास पर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं बालाघाट जिला प्रभारी राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे । जिन्होंने विधायक अनुभा मुंजारे से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मंत्री द्वारा घटनाक्रम को लेकर जानकारी प्राप्त की गई. विधायक अनुभा मुंजारे ने प्रभारी मंत्री का स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लेने आने के लिए आभार जताया है|




