रेल सेवा में प्रयासों के आ रहे सुखद परिणाम
बालाघाट के बाद सिवनी नैनपुर में रेलसेवा परिचालन में विस्तार एवं स्टॉपेज

बालाघाट । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत स्टेशनों पर ट्रेन परिचालन का विस्तार किया गया है। 19343/19344 सिवनी-इंदौर पेंचवेली एक्सप्रेस ट्रेन जो सिवनी से प्रारंभ नहीं होती थी, ट्रेन के समय सारणी अनुसार बिना परिवर्तन कर उसका विस्तार नैनपुर तक कर दिया गया है । साथ ही अब भोमा और केवलारी में स्टॉपेज भी रहेगा । इस ट्रेन की गोंदिया-जबलपुर ट्रेन से कनेक्टिविटी मिलेगी जो बालाघाट ,गोंदिया यात्रियों में सुविधा में शामिल होगी, साथ ही सिवनी वासियों के साथ नैनपुर वासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। जिसमें गोंदिया में परिचालन सुविधा उपरांत बालाघाट – गोंदिया तक विस्तार की योजना बनी है। 
इसी प्रकार ट्रेन क्रमांक 59395/59396 छिंदवाड़ा – बैतूल के मध्य चल रही लोकल मेमु ट्रेन का भी विस्तार भी अब सिवनी तक किया गया है।जो कि सिवनी को भोपाल नागपुर मैन लाइन ट्रेनों से कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
#गोंदिया #नैनपुर #मंडला #सिवनी #बालाघाट #बैतूल #जबलपुर वासियों को अब रिजर्वेशन भी इस ट्रेन में इंदौर के लिए आसानी से मिलेगा जिसका लाभ सब से जायदा इंदौर भोपाल में पढ़ रहे, अध्यनरत छात्र छात्राओं के साथ व्यापारी , कर्मचारी एवं इलाज हेतु आम जनता की यात्रा सरलता होगी और सीधा लाभ मिलेगा।
इन ट्रेनों की मांग सिवनी बालाघाट की लोकसभा की जनता विगत कई वर्षों से कार्य रही है । पूर्व में कांग्रेस सरकार ने छिंदवाड़ा से आगे सोच नहीं था। पर मोदी सरकार के बाद लोकसभा के यात्रियों और जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पर रेल सलाहकारों ने भी प्रस्तावना मंडल एवं जोन की बैठक में मुद्दे आए एवं माननीय जनप्रतिनिधियों ने भी मांग सांसद पटल पर रखी , काफी प्रायोगिक सर्वेक्षण के बात जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार पत्रचार एवं मीडिया कर्मियों के सहयोग से यह मांग रेल मंत्रालय को आवश्यक समझ में आई जिसका विगत दिनों जोनल की बैठक में कभी विचार विमर्श किया और परिचालन को यात्री सुविधा अनुरूप नैनपुर तक किया है , साथ ही कुछ अंतराल के पश्चाद् इसे गोंदिया तक विस्तार की योजना बनाई गई है।
पेंचवेली के बाद दिल्ली के लिए पातालकोट का भी विस्तार की है योजना , रैक की कमी एवं गोंदिया परिचालन समस्या पूरी होते ही विस्तार नैनपुर – गोंदिया तक होगा । कुछ और प्रारंभ ट्रेनो का विस्तार जबलपुर गोंदिया के मध्य तथा छिंदवाड़ा से वारासिवनी /तुमसर ट्रेनों का परिचालन जोड़ने पर प्रस्ताव जोन में सर्वेक्षण में प्रस्तावित है ।
*मोनिल जैन* जोन रेल सलाहकार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर




