मध्यप्रदेशराज्य
अवैध उत खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, लोडर सहित 14 ट्रेक्टर जप्त

बालाघाट| जिले में रेत माफियाओ के बढ़ते हौसलों के बिच खनिज विभाग ने भी अपनी कमर कसी है l जिसके परिणान स्वरुप विभाग त्वरित कार्यवाही जिले के अलग अलग रेत घाटों में देखने मिल रही है इसी कड़ी में एक बड़ी कार्यवाही विभाग के अधिकारीयों द्वारा की गई है l
अवैध रेत उतखनन पर बड़ी कार्यवाही करते हुए बसंत कुमार पाटिल खनिज निरीक्षक बालाघाट द्वारा 14 वाहन ट्रैक्टर (एण्ड लोडर ) को ग्राम टेकाडी तिजु तहसील खैरलांजी स्थित बावनथड़ी नदी में खनिज रेत का अवैध रूप से उत्खनन करते हुए जप्त कर थाना खैरलांजी कि अभिरक्षा में रखा गया है।



