मध्यप्रदेशराज्य

पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान बड़ी सफलता मुठभेड़ में 04 नक्सलियों को मार गिराया

 

बालाघाट,

केन्द्र एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा मार्च 2026 तक भारत को वामपंथी अतिवाद की समस्या से मुक्त कराने के उदेश्य से अपनाई गयी बहुआयामी रणनीति के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुलिस ने बालाघाट जिले में बड़ी मुठभेड़ में नक्सलीयों के एम.एम.सी. जोन (मध्यप्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़) के जी.आर.बी. डिविजन के 01 पुरुष तथा 03 हार्डकोर महिला नक्सलियों को मार गिराया।

थाना रुपझर, चौकी सोनेवानी अन्तर्गत पचामादादर-कटेझिरिया जंगल क्षेत्र में जी.आर.बी. डिविजन के नक्सलियों के एक समूह की उपस्थिति की आसूचना के आधार पर हॉक फोर्स, जिला पुलिस व सीआरपीएफ बल द्वारा 13 एवं 14 जून की दरम्यानी रात से लगातार पचामादादर – कटेझिरिया जंगल क्षेत्र में कार्डन एवं सर्च ऑपरेशन चलाया गया। नक्सलियों द्वारा उक्त सर्च आपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को हताहत करने एवं उनके हथियार लूटने की नियत से पुलिस बलों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। सुरक्षा बलों के द्वारा अपनी जान की परवाह ना करते हुये सूझबूझ एवं नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गई। इस कार्यवाही में 04 हार्डकोर माओवादियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त हुई।

नक्सलीयों से 01 ग्रेनेड लान्चर, 01 एसएलआर रायफल, 02 315 रायफल एवं सैकड़ो की तादाद में गोलाबारुद, वॉकी-टॉकी सेट, नक्सल साहित्य इत्यादि बरामद किये गये है।

वर्तमान में 600 से अधिक की संख्या में हॉकफोर्स, जिला पुलिस बल व सीआरपीएफ के जवान सर्चिग अभियान संचालित कर रहे है।

यहां विशेष रुप से उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2025 में दिनांक 14.06.2025 तक 10 हार्डकोर नक्सलीयों को मुठभेड़ में ढेर किया गया है जो पिछले वर्षों की तुलना में सर्वाधिक नक्सलीयों को ढेर किये जाने की संख्या है। इससे पूर्व वर्ष 2022 में एक वर्ष में सर्वाधिक 06 नक्सलियों को ढेर किया गया था।

मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली घायल हुए जो घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गये है उनकी तलाश हेतु सीआरपीएफ, हॉक फोर्स व जिला पुलिस बल के द्वारा क्षेत्र में बड़े स्तर पर सघन सर्चिग अभियान चलाया जा रहा है।

         *”मुठभेड़ में एक हैंड ग्रेनेड, एक ग्रेनेड लॉन्चर, एक 315 बोर की राइफल और भारी मात्रा में कारतूस मिले हैं. कुछ नक्सली भाग निकले हैं, जिनकी तलाश जारी है.”*

            *पंकज श्रीवास्तव,  स्पेशल डीजी (नक्सल)

 *”मारे गए नक्सली गोंदिया -राजनांदगांव-बालाघाट (GRB) डिवीजन के सक्रिय सदस्य थे और इन पर इनाम घोषित था. मारे गए नक्सलियों में एक की पहचान ‘दीपक’ के नाम से हुई है. ये पहला मौका नहीं है जब बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान ने बड़ी सफलता दिलाई हो. 19 फरवरी 2025 को भी इसी ज़िले के गिरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन महिला नक्सलियों को ढेर किया था. उस वक़्त भी सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे.”*

             *आदित्य मिश्रा* एस पी बालाघाट

 

 *”प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने के अपने संकल्प की दिशा में लगातार काम कर रहा है। बालाघाट में हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए हैं। जिनमें 3 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। उनके पास से राकेट लान्चर समेत कई हथियार और गोला.बारूद बरामद किया गया है। इस घटना में अच्छे परिणाम लाने वाले पुलिसकर्मियों को मध्य प्रदेश सरकार जरूर पुरस्कृत करेगी।”* 

             *डॉ मोहन यादव*, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश 

Related Articles

Back to top button