छत्तीसगढ़राज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर अलट्राटेक रावन लाजिस्टिक विभाग द्वारा पर्यावरण सरंक्षण एक पेड मॉ के नाम अभियान के तहत् हुआ पौधा रोपण

 

बलौदाबाजार। विश्व पर्यावरण दिवस के उपल्क्ष्य में अल्ट्राटेक रावन लाजिस्टिक विभाग द्वारा संयंत्र प्रमुख नुगुरी केशव और मानव संसाधन प्रमुख करन मिस्त्री के मार्गदर्शन में पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन के तहत कर्मचारीयों एवं ट्रक ड्राइवरो को अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा पर्यावरण के महत्व के बारे में प्रेरित किया। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत लाजिस्टिक विभाग द्वारा पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में आमिय पात्रो (पीएलएच), प्रकाश जेना, युगल शर्मा, अभिषेक बाजपायी, कृष्णा साहू, विजय वर्मा एवं परमेश्वर की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button