कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने कोसमी में ट्रक से 260 बोरी चावल किया जब्त
चावल का सिवनी से गोंदिया किया जा रहा था सप्लाई
बालाघाट| बुधवार को ग्राम कोसमी में खाद्य विभाग के अमले द्वारा कार्यवाही करते हुए लगभग 260 बोरी चावल की जब्त कर कार्यवाही सुनिश्चित की गई। खाद्य विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पहल सिंह वलाडी के द्वारा बुधवार को ग्राम पंचायत कोसमी में सिवनी से गोंदिया जा रहे ट्रक क्रं. एमएच-40-सीडी- 8023 की जांच की गई। जिसमें 260 बोरियों में लगभग 153 क्विं. चावल रखा पाया गया। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा मौके पर नागरिक आपूर्ति के गुणवत्ता निरीक्षकों द्वारा जांच कराने पर चांवल में फोर्टिफाईड राईस करना पाया गया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चांवल होने के कारण कार्यवाही निर्धारित की गई। जांच में पाया गया कि ट्रक क्रं. एमएच-40- सीडी-8023 सिवनी जिले के पारस ट्रेडर्स धनौरा से श्री हरि एग्रो गोंदिया जा रहा था। मौके पर लगभग चार लाख रूपये के चावल को जप्त कर मप्र वेयरहाउिसंग के प्रबंधक को सुपूर्दगी में दिया गया एवं आवश्यक वस्तू अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित की गई।




