एसपी आदित्य मिश्रा ने संभाला प्रभार, नागेंद्र सिंह हुए बिदा

बालाघाट।
बालाघाट के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा द्वारा बालाघाट एसपी का प्रभार संभाल लिया गया। एसपी नगेंद्र सिंह ने उन्हें यह प्रभार सौंपा। पुलिस परिवार द्वारा नये एसपी के सम्मान में अभिनंदन व यहां से स्थानांतरित हुये नगेंद्र सिंह के बिदाई के लिये कार्यालय में ही विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 4 जून को राज्य शासन की ओर से आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किये गये थे। जिसमें बालाघाट में लगभग 9 महीने से पदस्थ एसपी नागेंद्र सिंह का स्थानांतरण सेनानी 25 वी वाहिनी विसबल भोपाल किया गया। जिनके स्थान पर राजगड़ में पदस्थ एसपी आदित्य मिश्रा को बालाघाट एसपी पदस्थ किया गया था। एसपी नागेंद्र सिंह वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी है और वर्तमान में पदस्थ किये गये आदित्य मिश्रा वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
आदित्य मिश्रा साल भर पहले बालाघाट में रह चुके हैं। यहां पर आदित्य मिश्रा द्वारा बैहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नक्सल सेल का प्रभार संभाला जा चुका हैं। अब वे बालाघाट के एसपी बनाये गये हैं। जिन्होंन बालाघाट आकर पुलिस अधीक्षक का प्रभार संभाल लिया है l जानकारी में आया कि एसपी नागेंद्र सिंह द्वारा अपना प्रभार नवागत एसपी को सौंपा गया और उनका स्वागत किया गया। प्रभार की औपचारिकता पूरी की गई और निकटस्थ अधिकारियों के साथ परिचय की प्रक्रिया हुई। इसके पश्चात पुलिस परिवार की ओर से नये एसपी आदित्य मिश्रा व यहां से स्थानांतरित हुये एसपी नागेंद्र सिंह को बिदाई दी गई। कार्यालय में ही संक्षित समारोह का आयोजन कर दोनों अधिकारियों का पुलिस परिवार ने वेलकम व बिदाई दी। साथ ही पूरी तन्मयता के साथ सहयोग का भरोसा दिया। नये कप्तान के प्रभार संभाले जाने के साथ ही माना जा रहा है कि आगामी समय में नक्सली मोर्चा पर बालाघाट में विशेष कार्य होगें। चूंकि केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश में 2026 तक नक्सली उन्मूलन को लेकर कार्ययोजना बनायी गई हैं।
जानकारों का मानना है कि एसपी आदित्य मिश्रा की पदस्थापना पूर्व में बैहर और नक्सल सेल में रही हैं। जिससे उन्हें नक्सलियों के गढ़ को लेकर अच्छी जानकारी हैं और कार्य करने का अनुभव हैं। नक्सली उन्मूलन के लक्ष्य को लेकर ही आदित्य मिश्रा की पदस्थापना यहां की गई हैं। ऐसे में निश्चित ही नये एसपी के नेतृत्व में नक्सली मोर्चा को लेकर खास उपलब्धि मिल सकती हैं।




