मध्यप्रदेशराज्य

पुलिस बैंड पर राष्ट्रगान से तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में भारतीय सैनिकों के सम्मान में नगर वासियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

 बालाघाट| भारतीय सैनिकों के सम्मान में शनिवार शाम को शहरवासियों द्वारा सैनिक सम्मान यात्रा निकाली गई। ज्ञात हो कि भारतीय सेना ने गत दिनों ऑपरेशन सिंदूर चलाकर देश का सम्मान बढ़ाया। सैनिक सम्मान यात्रा के प्रारम्भ में पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन की संगीतमय प्रस्तुति ने राष्ट्रप्रेम से नगर वासी झूम उठे। राष्ट्रगान का सम्मान करते हुए यात्रा प्रारम्भ होने से पहले सभी ने गीत गाया। यात्रा की अगुवाई सांसद श्रीमती भारती पारधी ने करते हुए नगर के मुख्य स्थान काली पुतली से सम्मान यात्रा प्रारम्भ हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिको के अलावा पूर्व सैनिक कल्याण संघ और व्यापारी वर्ग के साथ ही पुलिस कर्मी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मान यात्रा में हर एक नागरिक अपने हाथों में तिरंगा थामें हुए गौरवांवित महसूस किया। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई और उन्होंने भी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय , भारतीय जवानों के जय घोष के साथ यात्रा कालीपुतली और फिर नगर के मुख्य बाजार गुजरी से होते हुए हनुमान मंदिर चौक पहुँची। यात्रा में बैंड बाजो के अलावा ढोल ताशे लेकर शामिल हुए।

यात्रा में एएसपी विजय डावर सीएसपी वैशाली सिंह तहसीलदार भूपेंद्र अहिरवार सहित कई अधिकारी और नगर के गणमान्य नागरिकों के अलावा समाज के सभी वर्गों सहित संघो के प्रतिनिधि सहित नगर पालिका अध्यक्ष  भारती ठाकुर, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, पूर्व मंत्री व भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर कावरे शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button