मध्यप्रदेशराज्य

केंद्र शासन की एडीप व वयोश्री योजना में 1435 दिव्यांगों व वरिष्ट नागरिकों को बांटे 5058 सहायक उपकरण

चिन्हांकित एक-एक दिंव्यांग व वरिष्ट नागरिकों को सहायक उपकरण देना ही लक्ष्य : सांसद पारधी 

 

बालाघाट,

सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय की एडीप व वयोश्री योजनान्तर्गत बालाघाट में सांसद भारती पारधी के मुख्य आतिथ्य में 1435 दिव्यांग व वृद्धजनों को 5058 सहायक उपकरण वितरित किये गए। सांदीपनि विद्यालय परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि भारत सरकार और मप्र शासन का प्रयास है कि कैसे भी हितग्राहियों तक योजनाओँ का लाभ पहुँचाया जाए। इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहें है। यह शिविर भी उन्ही में से एक है, इससे पूर्व भी जनवरी माह में दिव्यांगजनों व वृद्धजनों को बड़े स्तर पर सहायक उपकरण वितरित किये गए। इस शिविर के आयोजन के लिए जिला प्रशासन और जिला पंचायत द्वारा 8 से 19 अप्रैल तक विकासखंड वार शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में चिन्हांकित करने के पश्चात एलिम्को द्वारा उपकरण बनाएं गए। अब यही लक्ष्य है कि एक-एक चिन्हित व्यक्ति को ये उपकरण पहुचाएं जाए। साथ ही आगे भी ऐसे शिविरों के द्वारा चिन्हित कर सहायक उपकरण वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर मृणाल मीना ने कहा कि प्रयास किये गए की जिनके पास सहायक उपकरण नही है, उन्हें चिन्हित कर उपकरण प्रदान किये जायें। उद्देश्यों के तहत शिविरों को आयोजन हुआ और आज वितरण किया जा रहा है।आगे भी शिविरों का आयोजन कर दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को उपकरण प्रदान कर सेच्युरेशन करने की स्थिति में बढ़ रहें है।कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने भी स्वागत संबोधन में शिविरों के सम्बंध में जानकारी दी।

 अंतिम छोर के व्यक्ति का कल्याण कैसे हो इस पर शासन कार्य कर रही

   कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन के प्रयास है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुँचे। आज जो जीवन जीने में सहायक उपकरण बांटे जा रहें है, ये उन्हीं प्रयासों का परिणाम है। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे ने भी संबोधित किया।

 118.7 लाख रुपये के सहायक उपकरण वितरित किये गए

कार्यक्रम के दौरान 1435 में से 983 वरिष्ट नागरिक व 452 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किये गए। जिनकी मूल लागत 118.7 लाख रुपये है। दिव्यांगजनों को कुल 39 नग मोटराइज्ड ट्राइसिकल, कुल 153 नग ट्रायसिकल, 95 नग व्हीलचेयर, 5 सीपी चेयर, 110 वैसाखी, 77 वॉकिंग स्टिक, 01 फोल्डेबल वाकर, 6 रोलेटर, 14 टीएलएम किट, 24 सुगम्य केन, 01 एलएस बेल्ट, 106 श्रवण यंत्र प्रदाय किये गए। इस तरह एडीप योजना अंतर्गत कुल 452 लाभार्थियों को 651 उपकरण प्रदाय किये गए। वहीं वरिष्ठजनों में 983 लाभार्थियों को कुल 4606 उपकरण प्रदाय किये गए। जिसमे 769 नग वाकिंग स्टिक, 16 नग वैसाखी, 311 व्हीलचेयर, 1746 नी-ब्रेस, 853 एलएस बेल्ट, 5 वाकर, 81 सिलिकॉन कुशन, 169 ट्रायण्‍ड, 30 सरवाइकल कॉलर एवं 626 श्रवण यंत्र शामिल है।

कार्यक्रम में पूर्व नपा अध्यक्ष रमेश मंगलानी, नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, नपा सभापति योगिता बोपचे, पार्षद संगीता कावरे, राज हरिनखेड़े, श्वेता जैन, वंदना बारमाटे, सुधीर चीले कमलेश पांचे,एसडीएम गोपाल सोनी, सीएमओ बीडी कतरोलिया, समाजिक न्याय विभाग की नूपुर झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन अजय बैस ने किया।

Related Articles

Back to top button