रोगी कल्याण समिति की बैठक, कलेक्टर ने दिए दिशा निर्देश
टीम वर्क और प्रबंधन से व्यवस्थाओं व सुविधाएं प्रदान करने में होगी सुगमता

बालाघाट| कलेक्टर मृणाल मीना ने जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला अस्पताल प्रबंधन से कहा कि व्यवस्थाएं व सुविधाएं समुचित ढंग से उपलब्ध कराने के लिए प्रबंधन करना आवश्यक है। इसके साथ ही एक व्यवस्थित टीम वर्क जिला अस्पताल में रोगियों को सन्तुष्टि प्रदान कर सकता है। शुक्रवार को कलेक्टर मीना ने जिला चिकित्सालय में अत्यंत आवश्यक कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सिविल सर्जन सीएमएचओ एवं रोगी कल्याण समिति के अन्य अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा करते हुए वर्तमान में चिकित्सालय में जिन कार्यों को पूर्ण कराने की अत्यंत आवश्यकता है। उन पर ज्यादा फोकस कर प्राथमिकता तय करने को कहा है।
जिला अस्पताल के लिए तय प्राथमिकताएं
बैठक के दौरान सिविल सर्जन ने जिला अस्पताल के लिए तय प्राथमिकताओं के सम्बंध में जानकारी दी गई। जानकारी देते हुए बताया गया कि अस्पताल में फिलहाल पीएसए प्लांट, एयर कन्डीशन, साइकल स्टैंड, रिक्त स्थानों पर दुकानों के निर्माण, एक्स-रे फ़िल्म एवं अन्य आवश्यक प्राथमिकता के है। कलेक्टर मृणाल मीना ने निर्देशित किया कि चिकित्सालय में अत्यंत आवश्यक कार्य जैसे पीएसए प्लांट के लिए आवश्यक सामग्री, ऑक्सीजन सेंसर, एक्स-रे विभाग के लिए डिजिटल एक्स-रे फ़िल्म का क्रय एवं डीईआईसी यूनिट के डेंटल विभाग में एक्स-रे मशीन का आरवीजी सेंसर क्रय करें। वहीं अन्य कार्यों के लिए इंस्टिमेन्ट प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर मीना ने विशेष तौर पर निर्देशित किया है कि पहले चिकित्सालय में पुरानी वेस्ट वस्तुओं को डंप करन की कार्ययोजना बनाने को कहा है। इसके पश्चात अन्य आवश्यक कार्यों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान नगर पालिका अधिकारी श्रीमती भारती ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन, सीएमएचओ डॉ. परेश उपलप एवं अन्य चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहें।
सामग्री क्रय करने के लिए अनुभवी डॉक्टर्स से आवश्यक चर्चा करें
बैठक के दौरान कलेक्टर मृणाल मीना ने जिला अस्पताल में आवश्यक सामग्री क्रय करने में लिए विशेष रूप से टीम बनाकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि सामग्री क्रय करने के लिए जिला अस्पताल के अनुभवी डॉक्टरर्स से चर्चा कर निर्णय लेकर कार्य संपादित करे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान की कार्य प्रगति के अनिवार्यतः टीम बनाकर कार्य करे। कलेक्टर मृणाल मीना ने चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता बनाये रखने के लिये प्रबंधन को सतर्क किया है। उन्होंने कहा कि अनियमितता व लापरवाही बरतने वालो पर आवश्यक कार्यवाही त्वरित रूप से करें।



