मध्यप्रदेशराज्य

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर बालाघाट पुलिस एवं जिला प्रशासन ने मिलजुलकर जनजागरूकता रैली का किया आयोजन

 

बालाघाट| लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर बालाघाट जिले के पुलिस विभाग और जिला प्रशासन ने मिल-कर शहर में एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया । रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुज़री, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों तथा प्रशासनिक अमले की महिला अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और समानता के लिए अनगिनत पहलें कीं—विधवा-विवाह को समर्थन दिया, बालिकाओं की शिक्षा पर बल रखा और नारी गरिमा की रक्षा हेतु सशक्त संदेश प्रसारित किए। उनका आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करता है। इसी उद्देश्य से रैली निकालकर महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के विरुद्ध जनजागृति फैलाना और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया ।

जनजागरूकता रैली में 100 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता की, रैली के दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए, जिनमें —
• महिला हेल्पलाइन: 1090
• साइबर हेल्पलाइन: 1930
• पुलिस आपातकालीन सेवा: 100
• बाल सहायता हेल्पलाइन: 1098

महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देकर यह संदेश दिया गया कि महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में बिना हिचक मदद ले सकती हैं, और पुलिस-प्रशासन उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

Related Articles

Back to top button