मध्यप्रदेशराज्य

600 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया जावेगा प्रशिक्षित

 नये आपराधिक कानूनों पुलिस अधिकारीयों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

 

बालाघाट| भारत सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए नए विधायी बदलाव – भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम – के संदर्भ में पुलिस कंट्रोल रूम बालाघाट में एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल को नवीन कानूनी प्रावधानों से अवगत कराना तथा उनके प्रभावी कार्यान्वयन हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना है ।

इस अवसर पर न्यायिक, विधिक एवं पुलिस सेवा से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञों ने उपस्थिति दर्ज करवाई और विस्तृत व्याख्यान दिए । प्रशिक्षण में नवीन संहिताओं के अंतर्गत दर्ज मामलों की प्रक्रिया, नागरिकों के अधिकार, साक्ष्य संकलन के नए तरीके तथा त्वरित न्याय की दिशा में किए गए सुधारों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ।

Related Articles

Back to top button