मध्यप्रदेशराज्य

जल दो या जेल दो की मांग लेकर भूख हड़ताल पर उपसरपंच

    ग्राम पंचायत बिसोनी उपसरपंच पवन कश्यप ने शुरू की सांकेतिक भूख हड़ताल

 

बालाघाट, जनपद पंचायत लांजी अंतर्गत ग्राम पंचायत बिसोनी के उपसरपंच पवन कश्यप 15 अप्रेल को ग्राम में नलजल योजना चालू नहीं होने कारण जल दो या जेल दो की मांग लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

  इस संबंध में जानकारी देते हुए उपसरपंच पवन कश्यप ने बताया की ग्राम पंचायत बिसोनी के अंतर्गत आने वाले ग्राम दखनीटोला आवास में पिछले 4 वर्षों से नल जल योजना के अंतर्गत पानी टंकी का निर्माण किया गया है परंतु ठेकेदार द्वारा ग्राम में आज दिनांक तक पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है और न ही ग्रामीणों के घर तक जल पहुंचाने का काम किया गया है l

वहीं इस संबंध में पूर्व में भी कलेक्टर एवं पीएचई विभाग को कई बार शिकायत की गई फिर भी शासन-प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंगी। नल-जल योजना का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l शुरू हुई भीषण गर्मी को देखते हुए शुरूआती दौर से ही ग्रामीणों में जल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। जबकि वर्तमान कलेक्टर द्वारा मार्च माह के आखिरी तक नल-जल योजना से घर-घर तक जल पहुंचाने का आदेश किया गया था परंतु ठेकेदार एवं विभाग की निष्क्रियता के कारण ग्रामीणों को पानी के लिये तरसना पड़ रहा है l वहीं ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए ठेकेदार को 10 अप्रैल तक ग्रामीणों के घर तक नल-जल योजना से पानी देने की मांग की गई थी परंतु ठेकेदार द्वारा उक्त मांग की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जिसके कारण मेरे द्वारा ग्रामीणों के साथ दखनीटोला आवास में बनी पानी टंकी के नीचे 15 अप्रैल से भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी गई है। यह भूख हड़ताल तब तक जारी रखी जाएगी जब तक लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंचेगा। इस दौरान कोई भी कोई भी परेशानियां आती है तो उसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button