मध्यप्रदेशराज्य

बोनकट्टा में सावन मास पर कावड़ यात्रा एवं दहीकला महोत्सव संपन्न

विधायक गौरव पारधी ने की कार्यक्रम में सहभागिता

 

बालाघाट,

सावन मास के पावन अवसर पर बोनकट्टा में धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ भव्य कावड़ यात्रा एवं दहीकला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न कराया गया।

कावड़ यात्रा हनुमान मंदिर, बोनकट्टा से प्रारंभ होकर भक्तों की जयकारों के साथ बावनथड़ी नदी स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के उपरांत परंपरागत रूप से दहीकला महोत्सव मनाया गया, जिसमें युवाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से क्षेत्रीय विधायक गौरव सिंह पारधी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामवासियों के साथ मिलकर धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और सभी को सावन मास की शुभकामनाएं दीं। समूचा आयोजन धार्मिक आस्था, भाईचारा एवं पारंपरिक संस्कृति का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता रहा।

कार्यक्रम में कविता अरविंद देशमुख, जनपद अध्यक्ष योगेश सोनवाने, मंडल अध्यक्ष महकेपार, सरपंच सुखदेव हाडगे, संजय गोपाले, सोनू राहंगडाले, प्रियांश राउत, राहुल देशमुख, पदमा देशमुख, सपन कपगते, दुर्गेश गहने, प्रवीण अग्रवाल, शेखर बिसेन, विजय कपगते, कुंदन बोरकर, प्रकाश सोनवाने, राजेश सावलकर समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामवासी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button