छत्तीसगढ़राज्य

रेंगाखार वन परिक्षेत्र में अवैध काष्ठ एवं रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही, लाखों के वाहन व सामग्री जप्त

कवर्धा। कबीरधाम जिले के रेंगाखार वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध काष्ठ और रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। वनमंडलाधिकारी शशि कुमार के निर्देशन में 11 और 12 अप्रैल को तीन अलग-अलग मामलों में लगभग 20 लाख रुपये की जप्ती की गई। पहले मामले में ग्राम धामिनडीह निवासी ईश्वर सिंह द्वारा अवैध रूप से साजा काष्ठ परिवहन करते पाए जाने पर 0.580 घ.मी. काष्ठ और ट्रैक्टर वाहन जब्त किया गया। दूसरे और तीसरे मामलों में रामपुर क्षेत्र में रवि खुसरे एवं विदेशी मेरावी को अवैध रेत खनन/परिवहन करते पकड़ा गया। दोनों के ट्रैक्टर और कुल 1.48 घ.मी. रेत जब्त की गई। वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत तीन प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। सभी वाहनों की राजसात की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Back to top button