छत्तीसगढ़राज्य

आयुक्त विश्वदीप ने एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा सहित किया वार्ड निरीक्षण

अवैध पाटे को तत्काल हटाने के दिए निर्देश

 

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा सहित जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 4 के तहत डॉक्टर विपिन बिहारी सूर वार्ड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए है। आयुक्त ने महाराजबन्द तालाब में प्रगतिरत एसटीपी का कार्य तत्काल गतिमान करके शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। आयुक्त ने वार्ड पार्षद और एमआईसी सदस्य की मांग पर नाले पर कब्जा करके आने-जाने हेतु बनाये गए लोहे के अवैध पाटे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए, जिस पर निगम जोन 4 की टीम द्वारा तत्काल टीम भेजकर लोहे के अवैध पाटे को तोड़कर नाले को कब्जामुक्त किया गया। आयुक्त ने वार्ड में गन्दे पानी की सुगम निकास व्यवस्था हेतु नई नालियाँ बनाने प्रस्ताव देकर शीघ्र कार्य करवाने के निर्देश दिए है। आयुक्त ने महाराजबंध के किनारे सौंदर्यीकरण कार्य करवाने शीघ्र नया प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button