

रायपुर। न्यू शान्ति नगर, राधा कृष्ण मंदिर रायपुर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को श्री नव युवक बजरंगी परिवार द्वारा हनुमान जी का भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। सैकड़ों की संख्या मे बुजुर्ग, महिलाएं, युवक-युवतियों, बच्चों के संग सभी वर्गों के भक्तों ने बढ़ चढकर, धूमाल बैंड के साथ भगवान हनुमानजी के भजनों में नाचते गाते जयकारे के साथ न्यू शांति नगर, शंकर नगर, कालोनी एरिया में भ्रमण कर शोभा यात्रा शाम 6 बजे झांकी के संग निकाली गई। इस शोभा यात्रा को सफल बनाने में लक्की निर्मलकर, मुन्ना भद्रा, नागेश पांडे, विष्णु ध्रुव, तुलसीदास मानिकपुरी, कमलाकांत पटेल, संतोष यादव ने अपना भरपूर योगदान आयोजन को सफल बनाने में दिया।




